कौन होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विजेता? रोहित शेट्टी ने लीक किया नाम
कौन होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विजेता? रोहित शेट्टी ने लीक किया नाम
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की बहुत चर्चा है। रोहित शेट्टी का शो 2 जुलाई से शुरू होगा। शोबिज इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स के साथ शो की दक्षिण अफ्रीका में शूटिंग चल रही है। वैसे यदि आपको मालूम चले कि सीजन 12 का बेस्ट स्टंट परफॉर्मर कौन है या फिर इस साल कौन विजेता बन सकता है? तो आपका दिन ही बन जाएगा। तो देर क्यों करनी है। बताते हैं रोहित शेट्टी किस प्रतियोगी पर मेहरबान हैं।

वही अपने एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने शो के खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करते हुए विजेता का नाम बता दिया। यानी उन्होंने ये बताया कि कौन शो का सबसे मजबूत खिलाड़ी है। अब इतना सब कुछ पता चलने के बाद तो समझदार को इशारा ही बहुत है। रोहित शेट्टी ने बॉसलेडी रुबीना दिलैक को शो की सबसे स्ट्रांग खिलाड़ी बताया है। उनके अनुसार, रुबीना हर स्टंट को सरलता से कर लेती हैं।

वही रोहित शेट्टी ने शो के टॉप 5 प्रतियोगियों में रुबीना का नाम सम्मिलित किया है। ये भी कहा कि रुबीना दिलैक के खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी जीतने के काफी अधिक मौके हैं। रोहित ने रुबीना की प्रशंसा करते हुए बताया कि वो हर स्टंट को परफेक्शन के साथ कंप्लीट करती हैं। अब रुबीना दिलैक के प्रशंसकों की खुशी तो इस खबर को पढ़ने के बाद सातवें आसमान पर होगी। बॉसलेडी रुबीना ने बिग बॉस 14 जीता था। अब यदि वे खतरों के खिलाड़ी 12 भी जीतती हैं तो ये सोने पे सुहागा ही होगा। वही खबरों की मानें तो, शो में सृति झा, तुषार कालिया, फैजल शेख, जन्नत जुबैर भी अच्छा कर रहे हैं। 

बीच संमदर में शेफाली जरीवाला ने लगाई आग, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- 'हाय, कोई तो रोको...'

जैस्मिन भसीन का नया लुक देख घायल हुए फैंस, दिल थामकर देंखे ये VIDEO

'मैं भिखारी हूं, काम चाहिये...' इस मशहूर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, चौंके फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -