कौन होगा हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ? भूपेंद्र हुड्डा के नाम पर लग सकती है मुहर
कौन होगा हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष ? भूपेंद्र हुड्डा के नाम पर लग सकती है मुहर
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर जारी अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है। खबर है कि पार्टी एक हफ्ते में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हरियाणा के पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी और साथ मिलकर काम करने को कहा था। कहा जा रहा था कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूदा अध्यक्ष कुमारी शैलजा को बदलकर बेटे दीपेंद्र हुड्डा को कमान सौंपे जाने की सिफारिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कांग्रेस हाईकमान एक हफ्ते में हरियाणा के पार्टी अध्यक्ष का ऐलान करेगा। इस पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा का नाम आगे चल रहा है। सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके आवास पर बैठक की थी। खास बात है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी पहले ही नेतृत्व में बदलाव की तैयारी कर रही थी। क्योंकि कांग्रेस मजबूत आधार तैयार करने के लिए संगठन स्तर पर परिवर्तन करने की प्रक्रिया में है।

इसके अलावा राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) की बढ़ती सक्रियता के कारण भी कांग्रेस के लिए गुटबाजी खत्म करना आवश्यक हो गया है। पांच राज्यों में बड़ी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने संगठन में परिवर्तन का फैसला किया है।

भाजपा के खिलाफ 'चार्जशीट' जारी करेगी कांग्रेस, गुजरात फतह के लिए बनाया ये प्लान

अरविन्द केजरीवाल के आवास पर हमले को दिल्ली हाई कोर्ट ने बताया परेशान करने वाली स्थिति

OBC छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, अब मुफ्त में प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देगी योगी सरकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -