कौन बिगाड़ रहा मध्यप्रदेश का माहौल ? उज्जैन में गौमाता के 7 कटे सिर बरामद, हिन्दू संगठनों में आक्रोश
कौन बिगाड़ रहा मध्यप्रदेश का माहौल ? उज्जैन में गौमाता के 7 कटे सिर बरामद, हिन्दू संगठनों में आक्रोश
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, लेकिन राज्य में अभी से ही उपद्रवी तत्वों द्वारा माहौल बिगड़ने की कोशिशें की जाने लगी हैं। एक दिन पहले खंडवा में इमाम पर जानलेवा हमला हुआ था और अब उज्जैन में क्षिप्रा नदी किनारे 7 गायों के कटे सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके सूचना मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग करते हुए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। वेटेरनरी डाक्टर भी मौके पर पहुंचे हैं। गायों के कटे सिरों के सैंपल लेकर उसी स्थान पर दफना दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, मामला उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। गायों के सिर शांति पैलेस होटल के पीछे बने शिप्रा ओवर ब्रिज के नीचे बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा मचाया। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओ ने नदी के पास तलाश कर गाय के 7 कटे सिरों को बरामद किया। आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने उज्जैन नागदा बायपास के शिप्रा नदी ब्रिज पर गाय के अवशेष सड़क पर रखे और गो हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम किया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि गाय के सिरों के पास से टोकन बरामद किए गए हैं। इन नंबरों से मालिकों का पता लगाया जा रहा है। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया भी मौके पहुंचे और इस किस्म की कोशिशों से माहौल बिगड़ने का इल्जाम लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी। वहीं VHP के विभागीय संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोद ने आरोप लगाए कि महाकाल की धरती पर निरंतर ऐसी घटनायें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में तत्परता से जाँच हो रही है। 

महिला की हत्या कर चेहरा पत्थर से कुचला, बच्चे का गला रेता

11 साल की बच्ची का बलात्कार, इलाज के लिए दर-दर भटकता रहा परिवार, नहीं मिला उपचार

पैरालाइज्ड पिता ने बिस्तर में कर दी पेशाब, तो आगबबूला बेटे ने कर डाली हत्या

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -