सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए आखिर हैं कौन?
सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए आखिर हैं कौन?
Share:

देश को नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। जी दरअसल फेमिना मिस इंडिया 2022 का ऐलान हो चुका है। आपको बता दें कि अब कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर पर मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया है। जी हाँ और ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। इस समय सिनी शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी ने अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार जवाबों से जजेज को इंप्रेस किया। इसी के साथ टोन्ड फिगर, ग्लैमरस अंदाज और शार्प फीचर सिनी शेट्टी के लुक को परफेक्ट बनाते हैं। आपको बता दे कि सिनी शेट्टी को जबसे मिस इंडिया 2022 का टाइटल मिला है तब से सभी उनके बारे में गूगल करने में व्यस्त है

। जी दरअसल लोग जानना चाहते हैं कि ये साउथ इंडियन ब्यूटी आखिर कौन हैं? अब हम आपको बताते हैं। जी दरसल 21 साल की सिनी सेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है और वह मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है। सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं। वे चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। इसी के साथ पढ़ाई में होशियार सिनी शेट्टी को डांस का काफी शौक है। वह 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं और 14 साल की उम्र तक सिनी ने Arangetram और भरतनाट्यम सीख लिया था। केवल यही नहीं बल्कि सिनी शेट्टी की इंस्टा प्रोफाइल पर आप उनके डांस वीडियोज देख सकते हैं और उनके डांसिंग रील्स वायरल होते हैं। इसी के साथ सिनी का क्लासिकल डांस किसी का भी दिल जीत सकता है।

वैसे सिनी की प्रोफाइल को देखकर और उनके बारे में जानकर एक बात तो साफ है वो ये कि सिनी मल्टीटैलेंटड हैं। सिनी ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। जी हाँ और वह कई बड़े ऐड्स में नजर आई हैं। सिनी स्टाइलिश हैं और उनके गॉर्जियस लुक्स को आप इंस्टा पर देख सकते हैं। वैसे सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टा पर 66।3K फॉलोअर्स हैं। फिलहाल उनके फॉलोअर्स की तादाद तेजी से बढ़ने वाली हैं। सिनी शेट्टी ने अपने कॉम्पिटिशन में खड़ी रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को हराकर मिस इंडिया का खिताब जीता है। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप हैं। वहीं यूपी की शिनाता चौहान सेकंड रनरअप बनी हैं।

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन मलाइका ने लूटी महफ़िल, देखते रह गए लोग

OTT कंटेंट में बदलाव पर विक्रांत मैसी ने दिया बड़ा बयान, कहा- "पहले सेक्स सीन्स और गालियां होती थीं।।।"

इन अभिनेत्रियों के साथ काम करते नजर आएँगे अर्जुन कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -