कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी ? जो बनीं इटली की पहली महिला PM, तानाशाह मुसोलिनी से हैं प्रभावित
कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी ? जो बनीं इटली की पहली महिला PM, तानाशाह मुसोलिनी से हैं प्रभावित
Share:

रोम: द्वितीय विश्वयुद्ध (Second World War) के बाद इटली के तानाशाह रहे मुसोलिनी के समर्थकों की नव-फासीवादी पार्टी, इटैलियन सोशल मूवमेंट (MSI) में विलय हो गई थी। उस समय जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) 15 वर्ष की थीं और इसके यूथ विंग में शामिल हो गई थीं। 1990 के दशक के मध्य में MSI का बर्लुस्कोनी की पार्टी में विलय हो गया। मेलोनी ने 19 वर्ष की आयु में धुर दक्षिणपंथी नेशनल अलायंस की स्टूडेंट विंग की चीफ बनीं और इसका जमकर प्रचार किया। इस दौरान एक साक्षात्कार में मेलोनी ने कहा था कि मुसोलिनी एक अच्छे राजनेता थे। मुसोलिनी ने जो कुछ भी किया, वह इटली के लिए किया।

21 वर्ष की उम्र में मेलोनी ने पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव जीता। वर्ष 2006 में वह इतालवी संसद के चैंबर ऑफ डेप्युटी के लिए निर्वाचित  हुईं। इसके दो वर्षों के बाद 2008 में 31 साल की आयु में मेलोनी ने इटली की बर्लुस्कोनी सरकार में युवा विभाग सँभालकर सबसे कम उम्र  की मिनिस्टर बनीं। दस वर्ष पूर्व, साल 2012 में उन्होंने ‘ब्रदर्स ऑफ़ इटली’ पार्टी बनाई। साल 2020 में वे यूरोपीय कंज़र्वेटिव्स एंड रिफॉर्मिस्ट्स पार्टी की चीफ बनीं।  इसमें अन्य पार्टियों के अलावा पोलैंड की सत्तारूढ़ पार्टी PiS शामिल है।

चुनावों के दौरान मेलोनी ने ‘इटली एंड इटैलियन फर्स्ट’ का नारा दिया और यूरोप में नौकरशाही की कम हस्तक्षेप, कठोर आव्रजन नीति और टैक्स में कटौती का वादा किया। उन्होंने यूरोपीय संधियों की समीक्षा की भी बात कही। उनकी पार्टी गर्भपात और समलैंगिक विवाह के विरुद्ध है। 

तानाशाह मुसोलिनी की समर्थक हैं जॉर्जिया मेलोनी :-

बता दें कि,  शुरू से ही जॉर्जिया मेलोनी का झुकाव तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के प्रति रहा है। उनकी पार्टी का कार्यालय भी उसी बिल्डिंग में स्थित है, जहाँ कभी मुसोलिनी समर्थकों का आन-जाना लगा रहता था। इसे लेकर एक बार मेलोनी ने कहा था कि उनका इतिहास से अटूट रिश्ता है। तानाशाह मुसोलिनी को उन्होंने ‘जटिल व्यक्तित्व’ वाला शख्स करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आज भी कई इटालवी लोगों को नहीं लगता कि मुसोलिनी पूरी तरह बुरे ही थे। उनकी पार्टी का चिन्ह भी मुसोलिनी से प्रभावित है।

बता दें कि, वर्ष 2021 में लिखी अपनी आत्मकथा ‘आई एम जॉर्जिया’ में मेलोनी ने लिखा है कि 15 वर्ष की आयु में एक नया परिवार मिला, जब वह मुसोलिनी के समर्थकों द्वारा वर्ष 1946 में बनाए गए MSI में शामिल हुईं। उन्होंने लिखा है कि, 'हम अपने इतिहास… पूरे इतिहास के बच्चे हैं। जैसा कि अन्य सभी देशों के मामले में है, हमने जिस मार्ग की यात्रा की है, वह मुश्किल है। उससे भी काफी अधिक जटिल, जो लोग बताना चाहते हैं।'

2600 वर्षों से मटकों में रखा 'पनीर' मिला, इससे पहले इजिप्ट में मिला था 4500 वर्ष प्राचीन सूर्य मंदिर

रूस: स्कूल में घुसकर हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 बच्चों सहित 13 की मौत

पाकिस्तान में सेना का हेलीकाप्टर क्रैश, 2 मेजर समेत 6 सैनिकों की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -