कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर? जो करने जा रही है CM भगवंत मान से शादी
कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर? जो करने जा रही है CM भगवंत मान से शादी
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान बृहस्पतिवार को शादी करने जा रहे हैं। 48 वर्ष के भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। ये शादी बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में होगी। कहा जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी भगवंत मान एवं डॉ गुरप्रीत कौर को आशीर्वाद देने के लिए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
 
मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके 2 बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। किन्तु अब तलाक के 7 वर्ष पश्चात् भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से आरम्भ करने का निर्णय लिया है। कहा जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां एवं बहन ने स्वयं मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही निजी कार्यक्रम में शादी करेंगे। इसमें केवल परिवार वाले लोग ही सम्मिलित होंगे। 

भगवंत मान 2011 में सियासत में आए थे। वे 2014 में पहली बार आप के टिकट पर संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में दिखाई दी थीं। हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता। मगर 2022 में वे आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में मुख्यमंत्री प्रत्याशी बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस के चलते उनके बेटे और बेटी भी समारोह में सम्मिलित हुए थे। 

'माँ काली पर महुआ ने वही कहा, जो हर हिन्दू जानता है..', थरूर ने किया TMC सांसद का समर्थन

मुस्लिमों और ईसाईयों तक कैसे पकड़ बनाएंगी भाजपा ? PM मोदी ने बताया 'गुरु मंत्र'

लालू यादव की हालत नाजुक, PM ने फ़ोन कर पूछा हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -