BJP कौन होती है देशभक्ति का पैमाना नापने वाली: हरीश रावत
BJP कौन होती है देशभक्ति का पैमाना नापने वाली: हरीश रावत
Share:

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर हमला बोला है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है प्रश्न करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का स्तर नापने वाली बीजेपी कौन होती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई व्यक्ति व संगठन रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा सालों तक नहीं फहराया।

इसके लिए शायद वह आज भी संकोच करते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से ज्यादा ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस आंकड़े में 37 करोड़ लोग तो बीजेपी के शासनकाल में बीते साढ़े सात सालों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तियों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा।

मापदंड ऐसे नहीं बनाए जाने चाहिए जिसको कूदने में आपके किसी नागरिक को कठिनाई हो। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि संघ ने अपने दफ्तर में 51 वर्षों तक झंडा नहीं फहराया। 3 लड़कों ने जब उनके दफ्तर में झंडा फहराया तो उन लड़कों को इस पर 2013 तक मुकदमा झेलना पड़ा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान बचकाना है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। पहाड़ में ज्यादातर व्यक्ति तिरंगा नहीं लगा पाए हैं क्योंकि बीजेपी कार्यकाल में उनकी आर्थिकी में गिरावट आई है। पहाड़ में तमाम लोग देश से प्रेम करते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को तिरंगा न लगाने वालों के बारे में पता लगाना है तो उन्हें नागपुर में RSS का मुख्यालय में हैं। वहां जाकर इस बारे में पता करना चाहिए।

महाराष्ट्र के 75 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ चल रहे है आपराधिक केस, रिपोर्ट में हुआ हैरतंअगेज खुलासा

राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, PM मोदी ने जाना हाल

नहीं रहे BJP के ये वरिष्ठ नेता, CM योगी ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -