निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे ने थामा इस शख्स का हाथ, लोग बोले- आंख लड़ाइए लेकिन...
निरहुआ को छोड़ आम्रपाली दुबे ने थामा इस शख्स का हाथ, लोग बोले- आंख लड़ाइए लेकिन...
Share:

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है जिसमें वो दिनेश लाल यादव के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ दिखाई दे रही हैं। आम्रपाली एवं प्रवेश लाल यादव के वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में प्रवेश लाल यादव बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे हैं तथा आम्रपाली की ओर देखते हैं। इसके पश्चात् दोनों एक- दूसरे की ओर निरंतर देखते हुए आंखों ही आंखों में बातें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैक ग्राउंड में ‘मेरे रश्के कमर’ सुनाया दे रहा है।

आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है। ‘नैना ठग लेंगे’। आम्रपाली एवं प्रवेश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम्रपाली के प्रशंसक निरंतर उनके इस वीडियो पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आंख लड़ाइए मगर प्रवेश भाई से नहीं। वहीं कुछ लोग आम्रपाली की सुंदरता की प्रशंसा करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं, वो आए दिन अपनी फोटोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

वही इससे पहले भी आम्रपाली एवं प्रेवश का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में आम्रपाली दुल्हन के जोड़े में सजी धजी दिखाई दे रही है, वहीं  प्रवेश पीले कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली भोजपुरी गाने पर प्रवेश के साथ डांस करती नजर आ  रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत आदाओं से करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है। आम्रपाली एवं पवन सिंह की फिल्म ‘शेर सिंह’ का सांग ‘ए शोना’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस सांग में पवन सिंह एवं प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इस सांग को जी म्यूजिक भोजपूरी के यूट्यूब पर लॉन्च किया गया है।

येलो कलर के डीप नेक टॉप में मोनालिसा ने ढाया कहर, फैन्स बोले- अब बस भी करों...

PHOTO: ऐटिटूड से है भरपूर लेकिन अक्षरा सिंह की अदाएं है बड़ी क्यूट

अक्षरा सिंह का दिखा जुदा अंदाज, खूबसूरती ने किया फैंस को घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -