जो बाइडन की पोती की शादी, 19वीं मैरिज का गवाह बना व्हाइट हाउस
जो बाइडन की पोती की शादी, 19वीं मैरिज का गवाह बना व्हाइट हाउस
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) की पोती नाओमी बाइडन (Naomi Biden) ने अपने ब्यॉयफ्रेंड पीटर नील के साथ शादी कर ली है। 28 साल की नाओमी पेशे से एक वकील हैं, जबकि उनके पति पीटर नील राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जार्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर में जॉब कर रहे हैं। इस विवाह से मीडिया को पूरी तरह से दूर रखा गया था। यह एक सामान्य विवाह समारोह था। नाओमी के पिता का नाम हंटर बाइडन और मां का कैथलीन बाइडन है। कैथलीन, हंटर बाइडन की पहली पत्नी हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, नाओमी की शादी व्हाइट हाउस के इतिहास में 19वीं मैरिज थी। यहां पहली बार 1812 में विवाह समारोह का आयोजन हुआ था। उस वक़्त तत्कालीन प्रथम महिला डाली मैडिसन की बहन ने सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जज के साथ शादी की थी। इसके बाद व्हाइट हाउस के 200 से अधिक वर्षों के इतिहास में यह 19वीं मैरिज है। व्हाइट हाउस में अब तक 18 विवाह हो चुके हैं और यह 19वां था। इसमें रिचर्ड निक्सन की बेटी ट्रिशिया का विवाह 1971 में हुआ था, वहीं लिंडन जॉनसन की बेटी लिंडा की शादी 1967 में हुई थी। 

राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन की संचार निदेशक, एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने बताया कि इस विवाह से जुड़ी गतिविधियों पर हुए खर्चा का भुगतान बाइडन परिवार करेगा। व्हाइट हाउस में होने वाली शादियों के लिए शुरु से यही परपंरा रही है। बता दें कि, 28 वर्षीय नाओमी बाइडन की मुलाकात चार वर्ष पूर्व 25 वर्षीय पीटर नील के साथ एक दोस्त के माध्यम से न्यूयॉर्क में हुई थी। यह कपल उसी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब ये दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NKB (@naomibiden)

नाओमी के विवाह की एक खास बात यह है कि ऐसा पहली बार होगा जब व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा। व्हाइट हाउस के मैनेजमेंट के मुताबिक, अब तक किसी भी मौजूदा राष्ट्रपति की पोती का यह व्हाइट हाउस में पहला विवाह होगा, जो इस लोकेशन पर आयोजित किया जाएगा। 

22 महीने बाद Twitter पर डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी, हर सेकंड्स में बढ़ रहे फॉलोवर्स

720 डिग्री तापमान पर खौल रहे एल्युमिनियम टब में गिरा व्यक्ति, जानिए आगे क्या हुआ?

उइगुर मुस्लिमों की नस्ल ख़त्म करने के लिए चीन ने अपना नया तरीका, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -