विदेशों में लोकप्रिय हुआ मंदसौर का सफेद सोना

मंदसौर : मंदसौर की लहसुन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो गई है। यही कारण है कि यहां की लहसुन की मांग मलेशिया, थाईलैड, फिलीपींस, वियतनाम और बांग्लादेश में भी है। किसान, लहसुन को सफेद सोना भी कहते है। गौरतलब है कि मंदसौर मे लहसुन का उत्पादन बड़ी मात्रा में किया जाता है और यह देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर स्थित कृषि उपज मंडी में तीस से अधिक व्यापारी लहसुन का धंधा करते है और इन्हीं के माध्यम से लहसुन बाहरी क्षेत्रों में भेजी जाती है। मंडी के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों से लहसुन की आवक बढ़ी है और इसके चलते किसानों को अच्छे भाव मिलने से उनके चेहरे पर मुस्कान है।

व्यापारियों ने बताया कि लहसुन की मांग लगातार बनी हुई है तथा मांग के अनुसार ही विदेशों में लहसुन भेजी जा रही है। मंडी समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बड़े व्यापारियों द्वारा लहुसन की छंटनी करने के लिये ग्रेडिंग सार्टेक्स मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

सौभाग्य के लिए रखे लहसुन को अपनी जेब में

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -