सोमवार को पूजा करते समय करें महादेव के इन मंत्रों का करे जाप
सोमवार को पूजा करते समय करें महादेव के इन मंत्रों का करे जाप
Share:

महादेव को संहार का देवता माना गया है। बताया जाता है। महादेव आकृति सौम्य एवं रूप रौद्र है। महादेव, संसार की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति हैं। त्रिदेवों में से एक महादेव संहार के देवता माने गए हैं। केवल यही नहीं, महादेव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदि स्रोत माने गए हैं। महादेव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, मगर वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन हैं।

आज सोमवार है तथा आज का दिन महादेव को समर्पित है। आज के दिन महादेव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। साथ ही उनके मंत्रों का जाप भी किया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, सोमवार के दिन यदि महादेव का व्रत किया जाए तो मनुष्य की सभी इच्छाँए पूरी हो जाती हैं। इस दिन सिर्फ महादेव की ही नहीं बल्कि देवी पार्वती जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। सोमवार को महादेव का व्रत करने से मनुष्य की प्रत्येक मनोकामना की पूर्ति होती है। जो मनुष्य इस दिन व्रत करते हैं उन्हें दिन में एक ही बार भोजन ग्रहण करना चाहिए। पूजा के समु मनुष्य को महादेव की आरती एवं कथा अवश्य पढ़नी चाहिए। साथ ही महादेव के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। आइए पढ़ते हैं महादेव के मंत्र जिनका जाप आपको पूजा के चलते करना चाहिए।

शिवजी के मंत्र:-

महामृत्युंजय मंत्र:-
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

शिव जी का मूल मंत्र:-
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र:-
ओम साधो जातये नम:।।
ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।।
ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।

BTS मेंबर जिन को लेकर फैन ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- सिंगर ने की थी मुझसे शादी

ममता बनर्जी पर भड़के सीएम बघेल, बोले- कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी गठबंधन संभव नहीं...

बेहद ही कम कीमत पर मिल रहा है Realme का ये नया स्मार्टफोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -