भारत दौरे पर आते ही डेविड मिलर पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, उनसे जुड़े इस खास शख्स का हुआ निधन
भारत दौरे पर आते ही डेविड मिलर पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, उनसे जुड़े इस खास शख्स का हुआ निधन
Share:

रांची: इंडिया टूर पर आए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 8 अक्टूबर को मिलर की खास फैन एनी का देहांत हो गया। एनी मिलर के काफी क्लोज रहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियसाझा कर इस बात की सूचना दी है। इस वीडियो में साफ आप देख सकते है कि वह इस छोटी बच्ची के साथ क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे है। एक शॉर्ट वीडियो के साथ मिलर ने लिखा, 'RIP मेरी प्यारी प्रिसेंस, हमेशा प्यार रहेगा!'

खबरों का कहना है कि मिलर के इस वीडियो को देखकर ऐसा लगा कि यह उनकी बेटी है लेकिन ऐसा नहीं है। मिलर की यह सबसे खास और बड़ी एनी थी। एनी कैंसर से जूझ रही थी। वीडियो के साथ मिलर ने और कुछ भी जानकारी साझा नहीं की है। डेविड मिलर इंडियन दौरे पर तीन T20 और इतने ही वनडे सीरीज के लिए आए हैं। साउथ अफ्रीका का यह मध्यक्रम बल्लेबाज इंडिया के विरुद्ध अपने शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने T20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 106 रनों की पारी भी खेल छुए है। इसके अलावा भारत के विरुद्ध पहले वनडे मैच में भी वह नाबाद 75 रनों की पारी खेली जिसके बदौलत साउथ अफ्रीका ने भारत के विरुद्ध जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली थी।

 

मिलर साउथ अफ्रीका के लिए 147 वनडे और 107 टी20 मैच खेल चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 41.54 की औसत से 3614 रन बनाए हैं इसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। जिसके साथ साथ उन्होंने टी20 में 2069 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है। मिलर इंडियन प्रीमियर लीग में भी निरंतर खेलते हुए आए हैं। IPL 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस की टीम ने 3 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था।

एशिया कप 2022: भारत ने बांग्लादेश को 59 रनों से रौंदा, शैफाली वर्मा का धमाकेदार दोहरा प्रदर्शन

Ind Vs SA: दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल हुए वाशिंगटन सुन्दर, BCCI ने किया ऐलान

दशहरे की बधाई देकर कट्टरपंथियों के निशाने पर आए थे शमी, अब खेल मंत्री ने किया बचाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -