चारा चोर लालू के नाम से जाना जाता है बिहार : अमित शाह
चारा चोर लालू के नाम से जाना जाता है बिहार : अमित शाह
Share:

पटना : बिहार में एनडीए ने अपना चुनाव प्रचार अभियान प्रारंभ कर दिया है। इस दौरान आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव आरक्षण के नाम पर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। नीतिश उनका समर्थन कर रहे हैं। अमित शाह द्वारा कहा गया कि एनडीए के नेतृत्व में भारतीय सेना ने म्यांमार में आतंकी केंप को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। वे बोले लालू-नीतीश की जोड़ी राज्य को आगे नहीं ले जाने देगी। ये विकास नहीं करेंगे।

हम बिहार को विकास के पथ पर ले जाऐंगे और इसका विकास इसे वापस दिलवाऐंगे। उन्होंने कहा कि बिहार चारा चोर लालू के नाम से जाना जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमान होता था मगर देश में भाजपा की सरकार बनाई गई है। इस दौरान यहां विकास हुआ है। इस मामले में सवाल उठाए गए कि अपराध और जंगलराज के बीच विकास किया जा सकता है। बिहार की जनता को अपराध के साथ भ्रष्टाचार आदि को समाप्त किया जाना चाहिए।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने सभी मनमुटाव छोड़कर एक साथ आ जाऐं। उल्लेखनीय है कि आरएसएस के सरसंघ चालक डाॅ. भागवत ने कहा था कि आरक्षण की फिर से समीक्षा की जाना चाहिए । जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने टिप्पणी की थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -