नहाते समय बोलिए यह एक सरल मंत्र, दूर हो जाएगा बुरा समय
नहाते समय बोलिए यह एक सरल मंत्र, दूर हो जाएगा बुरा समय
Share:

कई ज्योतिष हैं जो कई मन्त्रों के बारे में बताते हैं जिन्हे अलग-अलग समय पर बोलने पर आपका कल्याण हो सकता है। ऐसे में कहा जाता है कि स्नान करते समय किसी स्तोत्र का पाठ किया जा सकता है या कीर्तन या भजन या भगवान का नाम लिया जा सकता है क्योंकि ऐसा करने से इंसान का अच्छा समय शुरू हो जाता है। जी हाँ, ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और आपका बुरा समय और सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं नहाते समय बोला जाने वाला वह मंत्र जो आपको लाभ दिलवा सकता है। 

स्नान मंत्र -
गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति।।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।।

कहा जाता है इस मंत्र का जाप नहाते समय करना चाहिए और इस मंत्र का अर्थ ये है कि, ''हे गंगा, यमुना, गोदावरी, सरस्वती, नर्मदा, सिंधु, कावेरी नदियों! मेरे स्नान करने के इस जल में आप सभी पधारिए।''

आइए जानते हैं किस समय नहाने को कौन-सा स्नान कहा जाता है -

# कहा जाता है जो स्नान ब्रह्ममुहूर्त में भगवान का चिंतन करते हुए किया जाता है, उसे ब्रह्म स्नान कहा जाता है।
# कहा जाता है सूर्योदय से पूर्व देवनदियों में अथवा उनका स्मरण करते हुए जो स्नान किया जाता है, उसे देव स्नान कहा जाता है।
# कहा जाता है सुबह-सुबह जब आकाश में तारे दिखाई दे रहे हों तब जो स्नान किया जाता है, उसे ऋषि स्नान कहा जाता है।
# ऐसी मान्यता है कि जो सामान्य स्नान सूर्योदय के पूर्व किया जाता है वह मानव स्नान कहलाता है।
# ज्योतिषों के मुताबिक जो स्नान सूर्योदय के बाद चाय-नाश्ता करने के बाद 8-9 बजे तक या और बाद में किया जाता है, वह दानव स्नान कहलाता है।

जानिये क्या है वास्तुशास्त्र, कैसे होता है लाभ

इन फूलो से रिश्ता ही नहीं किस्मत में भी आ सकता है बदलाव

जानिये कौन सा रत्न बदल सकता है आपकी किस्मत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -