CSK ने खेले हैं 8 फाइनल, लेकिन इस टीम के नाम है सर्वाधिक ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड
CSK ने खेले हैं 8 फाइनल, लेकिन इस टीम के नाम है सर्वाधिक ख़िताब जीतने का रिकॉर्ड
Share:

इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि IPL को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोरोना के कारण आईपीएल का आयोजन अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि फैंस को समय-समय पर उम्मीद थी कि आईपीएल को लेकर कोई तारीख़ आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि आपको आज हम आईपीएल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आप जानेंगे कि किस टीम ने सबसे अधिक IPL फाइनल खेलें हैं और किस टीम ने सर्वाधिक आईपीएल ख़िताब जीतने का कारनामा अपने नाम दर्ज किया है। 

आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का जलवा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी की टीम अब तक कुल 8 बार फाइनल खेल चुकी है। जहां 3 बार उसने ख़िताब अपने नाम किया है, तो वहीं 5 बार चेन्नई सुपर किंग को हार का सामना करना पड़ा है। 2008,2012,2013, 2015 और 2019 में चेन्नई उपविजेता रही थी। वहीं 2010,2011 और 2018 में उसने ख़िताब अपने नाम किया था। 

आईपीएल का ख़िताब सबसे अधिक 4 बार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने कुल 5 फाइनल खेलें है, जिसमें से उसे 4 में जीत मिली और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने 2013,2015,2017 और 2019 में आईपीएल का ख़िताब जीता था, वहीं एक बार साल 2010 में उसे फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। 

 

आज BCCI कर सकती है IPL के आयोजन का बड़ा फैसला

इरफान पठान बोले- तेज गेंदबाजों को लेकर फिक्रमंद हूँ

ये तीन खिलाड़ी जो पूरी तरह से है शाकाहारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -