खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका
खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका
Share:

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में भी इसका सेवन महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। इसके बाद भी अधिकतर लोगों को इसे खाने का सही तरीका नहीं पता है। वे इस बात को लेकर असमंजस रहते हैं कि इसे छीलकर खाना चाहिए या बिना छीला हुआ। आइये आज दूर करते है आपका असमंजस...

खीरा खाने के फायदे:-

* चेहरे की झुर्रियों को करता है कम:- खीरा खाने से स्किन एजिंग यानी त्वचा पर झुर्रियां पड़ने की दर धीमी हो जाती है। इसके चलते चेहरे पर हमेशा रौनक खिली रहती है तथा व्यक्ति जवां-जवां नजर आता है। 

* वज़न कम करने में मिलती है मदद:- खीरे में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट का पाचन तंत्र बढ़िया से काम करता है। इससे कब्ज एवं गैस-एसिडिटी की दिक्कत दूर हो जाती है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा रहता है। 

* शरीर में करता है पानी की आपूर्ति:- खीरे के भीतर भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है, जिसके चलते उसे खाने से बॉडी हमेशा हाइड्रेट रहती है। यदि आप प्रतिदिन खीरे का सेवन करते हैं तो शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं हो पाती। 

खीरे को खाने का सही तरीका:- 
अब बात करते हैं कि खीरे को खाने का सही तरीका क्या है। क्या उसे छीलकर खाना चाहिए या बिना छीला हुआ। आयुर्वेदाचार्यों की मानें तो खीरे को छीलकर नहीं बल्कि बिना छीले खाना चाहिए। वास्तव में उसके छिलके के भीतर ही उसके आधे गुण छिपे होते हैं, जिसे हम छीलकर दूर कर देते हैं। हालांकि खाने से पहले उसकी कड़वाहट निकाल देनी चाहिए। साथ ही साफ पानी से धो भी लेना चाहिए। 

टीबी से परेशान मरीज करें इन चीजों का सेवन

पेट के कीड़ों से है परेशान तो अपना लें ये टिप्स, तुरंत मिलेगा निजात

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -