जानिए अपनी छुट्टियों में आखिर कहां थे कांग्रेस के युवराज!
जानिए अपनी छुट्टियों में आखिर कहां थे कांग्रेस के युवराज!
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संसद के बजट सत्र में गायब रहे। इस दौरान सत्तापक्ष ने कांग्रेस के हंगामे को लेकर राहुल की गैरमौजूदगी के सवाल किए। तो लोगों में भी सांसद राहुल गांधी के गायब होने को लेकर आश्चर्य में थे। यही नहीं सांसद राहुल गांधी की छुट्टियों को लेकर अब यह जानकारी सामने आ रही है कि आखिर राहुल कहां गए थे इस बात का खुलासा हो गया है। दरअसल यह बात सामने आई है कि राहुल गांधी दिल्ली से 16 फरवरी वर्ष 2015 को दिल्ली से बैंकाॅक की उड़ान पर गए थे।

 वे 1 दिन बैंकाॅक में ही रहे। इसके बाद अगले दिन 17 फरवरी को राहुल बैंकाॅक से कंबोडिया की राजधानी नाॅमपेन्ह पहुंचे। जहां वे 11 दिन तक रहे। 28 फरवरी को बैंकाॅक पहुंचे। केवल 1 दिन बाद 1 मार्च को वे म्यांमार के लिए उड़ान भरने चल दिए और उड़ान भरकर उन्होंने 21 दिन व्यतीत कर दिए। 22 मार्च को म्यांमार से वे थाईलैंड पहुंचे।

थाईलैंड में उन्होंने 9 दिन गुजारे इस दौरान 31 मार्च को वे वियतनाम पहुंचे और 12 दिनों तक वहीं रहे। 12 अप्रैल को वे थाईलैंड लौटे और चार दिनों तक वे वहीं रहे। 16 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली की फ्लाईट ली। 16 अप्रैल की रात राहुल दिल्ली विमानतल पर पहुंचे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने म्यांमार में 21 दिन बिताए।

राहुल थाईलैंड में बौद्ध मंदिर अयुथ्या घूमने पहुंचे, जो कि अयोध्या के नाम पर रखा गया। दो महीने के अवकाश में वे विभिन्न देशों में पहुंचे। मगर म्यांमार को अपना पड़ाव बनाया। उन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया की संस्कृति और सभ्यता को बहुत नज़दीक से देखा। हालांकि उनके प्रिय मित्र समीर शर्मा उनके साथ थे। पूरे अवकाश में राहुल के साथ समीर थे। दरअसल समीर राज्यसभा सांसद सतीश शर्मा के पुत्र हैं। वे लंदन से बैंकाॅक गए जहां एसपीजी के दो जवान भी उनके साथ मौजूद थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -