'जहाँ है कांग्रेस की सरकार वहां असुरक्षित है हिंदू', भाजपा सांसद ने दिया बड़ा बयान
'जहाँ है कांग्रेस की सरकार वहां असुरक्षित है हिंदू', भाजपा सांसद ने दिया बड़ा बयान
Share:

भोपाल: उदयपुर की घटना को लेकर भारत में माहौल गरमाया हुआ है। इस मसले पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित है। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कालापीपल में जनसभा में यह बात बोली। 

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की वजह से कन्हैयालाल का तालिबानी अंदाज में क़त्ल हुआ है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की रक्षा की दलाली कांग्रेस करती है। जब कुछ नहीं बचता है तो टुकड़े-टुकड़े गिरोह से देश को बदनाम करने की कोशिश करती है। किसानों को बदनाम करने का काम करती है। अच्छी योजनाओं का विरोध करती है, जिससे किसानों का कल्याण नहीं होता है। कांग्रेस के राजकुमार ने ट्वीट किया कि शांति बनाएं रखिए। भाईचारा बनाएं रखिए। क्यों भाईचारा बनाएं रखने की जिम्मेदारी क्या केवल हिंदुओं की है? 

साथ ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इल्जाम लगाया कि वे लोग मुझसे बोलते थे कि यह आतंकवादी है। उनके लिए प्रत्येक हिंदू आतंकवादी है। जिसके भीतर हिंदू का खून है वह कांग्रेस में तो नहीं रहेगा। तथा रहना भी नहीं चाहिए। जिसके खून में हिंदुत्व है, उसे कांग्रेस से हट जाना चाहिए। सांसद ने बोला कि अग्निपथ स्कीम देशभक्त बनाने की योजना है। इसका कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ विरोध करने लगती है। इस योजना से हमारा देश मजबूत होगा। इससे प्रत्येक व्यक्ति ट्रेन होगा, मजबूत होगा। इससे बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।


'एकनाथ शिंदे नहीं है शिवसेना के CM...', उद्धव ने दूर किया शिवसैनिकों का असमंजस

अमित शाह पर CM उद्धव ने बोला जमकर हमला, बोले- 'अगर मुझे दिया वादा निभाते तो...'

हत्यारों के परिवार को 'सुरक्षा' दे रही राजस्थान पुलिस, कन्हैयालाल के घर एक हवलदार तक नहीं..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -