जहां हुई थी सोनम की शादी...वहीं धूमधाम से होने जा रही एक्ट्रेस की गोद भराई
जहां हुई थी सोनम की शादी...वहीं धूमधाम से होने जा रही एक्ट्रेस की गोद भराई
Share:

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर पहली बार मां बनने वाली है। अभिनेत्री जल्द ही पति आनंद आहुजा के बच्चे को जन्म देने जा रही है। कपल के बेबी को लेकर उनके परिवार में खुशियों का माहौल देखने के लिए मिला है। सोनम और आनंद के परिवार वाले बच्चे के आने की खुशी को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए दिखाई देने वाले है। इसी दौरान  सोनम कपूर के पिता और अभिनेता अनिल कपूर मुंबई में अपनी बेटी का ग्रैंड बेबी शॉवर होस्ट करने जा रहे हैं। इस पार्टी के लिए सबको फैंसी इन्विटेशन भी भेजे जा रहे हैं, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी है।

बता दें कि सोनम कपूर के बेबी शॉवर इन्विटेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक मेहमान को कितने सारे गिफ्ट्स भी दिए जाने वाले है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बक्से में पूरा सामान भरा हुआ है जिसके साथ साथ अलावा 2 और बॉक्स भी बेबी शॉवर के मेहमानों को भी दिया जाने वाला है। सोनम के इस भारी-भरकम इन्विटेशन को देखकर लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि अगर निमंत्रण इतना ग्रैंड है तो पार्टी कितनी ही शानदार होने वाली है।

 

खबरों का कहना है कि फिलहाल सोनम कपूर अपनी तीसरी तिमाही में मुंबई लौट आई हैं और जल्द ही अपनी फैमिली संग अपना बेबी शॉवर मानाने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि सोनम के माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर आने वाले रविवार (17 जुलाई, 2022) को मुंबई में बोहो-थीम वाले बेबी शॉवर की मेजबानी करने वाले है। सोनम की गोदभराई मुंबई में उसी पेलेस में होने वाली है, जहां एक्ट्रेस ने आनंद आहुजा संग विवाह रचा लिया था। 

स्टेडियम में शाहरुख खान को देख ख़ुशी से झूम उठे धोनी, इंटरनेट पर वायरल हुआ VIDEO

राहुल संग शादी पर अथिया ने तोड़ी अपनी चुप्पी, कह डाली ये बड़ी बात

अशोक स्तंभ विवाद के बीच बोले अनुपम और विवेक- ''शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही!..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -