'शादी कब करोगी?' के सवाल पर पहली बार तेजस्वी का जवाब, जानिए क्या कहा?
'शादी कब करोगी?' के सवाल पर पहली बार तेजस्वी का जवाब, जानिए क्या कहा?
Share:

टेलीविज़न के मशहूर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों ख़बरों में बने हुए है। इन दिनों दोनों की लव स्टोरी काफी खबरों में बनी हुई हैं। तेजस्वी और करण दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को प्रशंसकों बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी करण अक्सर पैपराजी भी इनसे एक ही सवाल पूछते रहते हैं कि आखिर शादी कब करोगे? इस प्रश्न का आखिरकार तेजस्वी प्रकाश ने जवाब दे ही दिया है।

बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस में साथ आए थे। तभी से दोनों एक साथ रिलेशनशिप में है। शादी करने के विषय पर अब तेजस्वी ने अन्य लड़कियों को गंभीर सलाह दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मीम शेयर की, जिसमें वह एक गीत: मुझे नहीं पता है, मुझसे नहीं पूछना पर लिप-सिंक कर रही हैं। वीडियो पर उन्होंने लिखा, पैप्स : शादी कब होगी।

वीडियो साझा करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा, 'लेकिन एक सीरियस नोट पर, 'सॉरी' से हमेशा बेहतर 'श्योर' होता है। यह विशेष रूप से वहां की सभी लड़कियों के लिए है। श्योर होने के लिए अपना समय लें।' बता दें कि तेजस्वी और करण की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का क्रेज इतना ज्यादा है कि उनके आस-पास हमेशा भीड़ का जमावड़ा लगा रहता है। दोनों के नाम पर कई फैन पेज भी बने हुए हैं। उम्मीद यही व्यक्त की जा रही है कि दोनों जोड़े अपनी शादी की खबर जल्द से जल्द साझा करेंगे।

'बिग बॉस 16' जाने के लिए राखी सावंत ने रची बड़ी साजिश! सामने आए वीडियो को देख बोले लोग

'मेरे अंडरपैंट में हाथ डाला था और स्तनों पर थप्पड़ मारता था', इस मशहूर एक्ट्रेस का झलका दर्द

अपनी कातिलाना अदाओं से निया शर्मा ने किया फैंस को घायल, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -