गौहर खान से फैंस ने किए सवाल, अभिनेत्री बोली- जियो और जीने दो...
गौहर खान से फैंस ने किए सवाल, अभिनेत्री बोली- जियो और जीने दो...
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान सोशल मीडिया पर बेहद सक्रीय हैं। उनके रील्स वीडियो सुर्ख़ियों में रहते हैं। हस्बैंड जैद दरबार के साथ भी गौहर वीडियोज बनाती हैं। अब गौहर खान नेएक रील्स वीडियो बनाया है। इसमें उन्होंने प्रशंसकों के कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। पहला प्रश्न-आप बेबी कब करोगी? इस पर गौहर खान ने उत्तर दिया- जब भी अल्लाह चाहेंगे।

वही दूसरे प्रश्न- आप अपने ससुरालवालों के साथ क्यों नहीं रहती? इस पर गौहर ने उत्तर दिया- मेरे पति एवं मैंने वो चुना जो हमें सूट करता है। तीसरा प्रश्न- शादी होने के पश्चात् से आप हर समय काम क्यों कर रही हैं? इस पर गौहर ने उत्तर दिया- मैं बीते 20 वर्षों से काम कर रही हूं। तथा 80 के होने तक मैं काम करूंगी। इंशाह अल्लाह। जियो और जीने दो।

बता दें कि गौहर दिसंबर 2020 में विवाह के बंधन में बंधी। गौहर ने जैद दरबार संग शादी की। उनके शादी की फोटोज तथा वीडियोज बहुत सुर्ख़ियों में रहे। वर्क फ्रंट पर गौहर को वेब सीरीज तांडव में देखा गया। इस वेब सीरीज को लेकर बहुत विवाद हुआ। वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इसके अतिरिक्त गौहर को फिल्म 14 फेरे में भी देखा गया। बता दें कि गौहर को शो बिग बॉस से बहुत चर्चा प्राप्त हुई। वो शो के सीजन 14 में भी दिखाई दी थीं।

मुश्किल समय में सलमान खान बने थे टीवी के इस मशहूर स्टार के मसीहा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का नया फोटोशूट, जबरदस्त लुक में आई नजर

रुबीना दिलैक की कातिलाना अदाओं ने लूटा फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -