जब ब्रेअकप के सालों बाद आमने-सामने आ गए थे विवेक और ऐश्वर्या, फीका पड़ गया था ऐश का चेहरा
जब ब्रेअकप के सालों बाद आमने-सामने आ गए थे विवेक और ऐश्वर्या, फीका पड़ गया था ऐश का चेहरा
Share:

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। विवेक अपनी फिल्मों से अधिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चित रहे हैं, कभी वे ऐश्वर्या के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहे, तो कभी सलमान और उनके झगड़े ने लाइमलाइट बटोरी। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो किस्सा, जब ब्रेकअप के सालों बाद ऐश और विवेक आमने-सामने आ गए थे। आए जानते हैं क्या हुआ था उस दिन।

दरअसल, ये पूरा किस्सा वर्ष 2012 का है। जब एक अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या अपने ससुर और बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ शरीक हुईं थीं। दोनों फंक्शन में सबसे आगे बैठे हुए थे। सब कुछ सही चल ही रहा था कि स्टेज पर विवेक को आमंत्रित किया गया। विवेक के स्टेज पर पहुँचते ही ऐश्वर्या के चेहरे का रंग पूरी तरह उड़ गया। अचानक उनके चेहरे के हाव-भाव बदल गए। विवेक जितनी देर तक स्टेज पर मौजूद रहे, ऐश्वर्या इधर-उधर देखने का प्रयास करती रहीं। अपने अतीत को भुलाकर जिंदगी में आगे बढ़ीं ऐश्वर्या के लिए विवेक को इतने सालों बाद अपने सामने देखना बेहद मुश्किल था। वह पूरी कोशिश कर रही थीं कि उनकी निगाहें विवेक से न मिले। चूँकि, तमाम कैमरों की नजर उनकी ही तरफ थी। नजरें चुराने के लिए ऐश्वर्या कभी अपने बगल में बैठे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बात करती, तो कभी यहाँ-वहां देखतीं। जब तक विवेक स्टेज पर थे, तब तक वह उन्हें अनदेखा करती रहीं। उसके बाद जब विवेक स्टेज से नीचे उतर आए, तब कहीं जाकर ऐश्वर्या ने चैन की सांस ली। विवेक ओबेरॉय की शादी

बता दें कि ऐश्वर्या और सलमान ने संजय लीला संभाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक साथ अभिनय किया था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार भी करते थे, किन्तु दोनों में झगड़ा हुआ और वे अलग हो गए। सलमान से अलग होने के बाद ऐश ने विवेक को डेट किया था। मगर ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद विवेक की ज़िंदगी में प्रियंका अल्वा की एंट्री थी, जिनके साथ विवेक ने 29 अक्टूबर 2010 को शादी कर ली। 

सलमान खान ने जताया सिद्धार्थ के निधन पर दुःख, कहा- 'जल्दी चले गए'

जानिए 'हार्ट अटैक' और 'कार्डियक अरेस्ट' में क्या होता है अंतर ? जिससे हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत

'मौत नहीं ये हत्या है..', सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने की कूपर अस्पताल की जांच कराने की मांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -