जब प्रियंका चोपड़ा को चांटा मारने सेट पर पहुंच गई थीं ट्विंकल खन्ना? जानिए पूरा किस्सा
जब प्रियंका चोपड़ा को चांटा मारने सेट पर पहुंच गई थीं ट्विंकल खन्ना? जानिए पूरा किस्सा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय ख़बरों में छाई हुई हैं। एक पॉडकास्ट के चलते उन्होंने कुछ ऐसी बातें कहीं जिनके कारण कई पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज चर्चा में आ गईं। प्रियंका ने बोला था कि उन्हें लोग किनारे लगाने पर तुले थे। फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था। यह सच है कि एक समय था जब गॉसिप कॉलम्स में प्रियंका चोपड़ा के बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा था। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई A-list स्टार्स प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहते। इनमें एक नाम अक्षय कुमार का भी था। दोनों ने साथ में फिल्में कीं। उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद की जा रही थी। इसी के चलते प्रियंका एवं अक्षय के अफेयर की खबरें भी चर्चाओं में आने लगीं इसी के साथ ट्विंकल खन्ना के नाराज होने की खबरें भी आईं। रिपोर्ट्स थीं कि इनसिक्योर ट्विंकल सेट पर प्रियंका चोपड़ा को थप्पड़ मारने पहुंच गई थीं। ट्विंकल को प्रियंका से परेशानी थी, इस बात की पुष्टि फिल्मनिर्माता सुनील दर्शन भी कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ऐतराज, मुझसे शादी करोगी तथा वक्त जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही थी। इसके साथ ही उनके अफेयर की खबरें भी उड़ने लगीं। फिल्मनिर्माता उन्हें कई फिल्मों में साथ साइन करने लगे। लिंकअप की अफवाहों पर पहले तो ट्विंकल को खास फर्क नहीं पड़ा। बाद में खबरें आईं कि वक़्त की शूटिंग के चलते प्रियंका और ट्विंकल के बीच जबरदस्त बहस हुई थी। यहां तक कि ट्विंकल खन्ना प्रियंका को थप्पड़ मारने फिल्म के सेट पर पहुंच गई थीं मगर प्रियंका चोपड़ा वहां मौजूद नहीं थीं। सेट पर उपस्थित सूत्रों से ये खबरें लीक हुई थीं। उन्होंने कहा था कि अक्षय ने ट्विंकल को किसी प्रकार शांत करवाया था। ट्विंकल ने अक्षय को प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म करने के लिए मना कर दिया था। तत्पश्चात, अक्षय कुमार एक बयान जारी किया था जिसमें कहा था कि वह प्रियंका के साथ भविष्य में कोई फिल्म नहीं करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स ये भी थीं कि ट्विंकल ने अक्षय को थप्पड़ मार भी दिया था।  

शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, दी ये प्रतिक्रिया

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड में "राजनीति से थक चुकी थीं", जानिए ऐसा क्या हुआ?

माधुरी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने वालों पर फूटा जाया बच्चन का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -