पानी का बिल नहीं भरा तो भैंस ही खोलकर ले गए अधिकारी
पानी का बिल नहीं भरा तो भैंस ही खोलकर ले गए अधिकारी
Share:

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अनोखी घटना सामने आ रही है यहाँ बकाया बिल वसूली की अजब-गजब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पानी का बिल नहीं चुका पाया तो नगर निगम के अफसर उसकी भैंस खोलकर ले गए। कहा जा रहा है कि पानी का लगभग एक लाख 29 हजार रुपए बिल जमा नहीं कर पा रहा था। तत्पश्चात, नगर निगम के अफसरों ने उसकी भैंस को बरामद कर लिया।

बता दें इस वक़्त ग्वालियर नगर निगम की तरफ से शहर में प्रॉपर्टी टैक्स, पानी बिल के के बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम के अफसर वार्ड क्रमांक 35 के डलिया वाला मोहल्ले में रहने वाली डेरी संचालक बाल कृष्ण पाल के घर पर पहुंच गए। जब नगर निगम के अफसरों ने डेरी संचालक बालकृष्ण पाल को बकाया 1.29 लाख जमा कराने के लिए बोला तो उसने इसमें अपनी असमर्थता व्यक्त की। उसने कहा कि उसके पास अभी इतने पैसे नहीं हैं। 

नगर निगम के अफसरों की नजर उसके घर बनी एक भैंस पर पड़ गई। अधिकारीयों ने ने डेयरी संचालक से कहा कि यदि वह बिल नहीं चुका सकता है तो भैंस को ले जाएंगे। अफसरों ने केवल कहा नहीं, किया भी ऐसा ही। वह भैंस खोलकर चलते बने। नगर निगम की वसूली स्टाफ के सहायक यंत्री केसी अग्रवाल ने बताया है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने पहले भैंस को बरामद किया तथा उसके पश्चात् नगर निगम द्वारा संचालित लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में छोड़ दिया है जब तक वह जलकर बिल नहीं भरता है तब तक उसकी भैंस को वापस नहीं किया जाएगा। 

8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे राहुल गांधी?

'महज 24 घंटे के अंदर एक्शन ! इस स्पीड से हैरान हूँ..', राहुल की सांसदी जाने पर थरूर का बयान

'गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी..', ये क्या बोल गए जम्मू कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -