युवती ने शादी से कर दिया इंकार तो भड़का आशिक, उठा लिया ये खौफनाक कदम
युवती ने शादी से कर दिया इंकार तो भड़का आशिक, उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक सिरफिरे आशिक ने लड़की पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर तौर पर चोटिल लड़की को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

कहा जा रहा है कि लड़की ने शादी से मना कर दिया था। इससे गुस्साए शख्स ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। यह मामला जिले के बथनाहा थाना इलाके के दिग्घी पंचायत के हरि बेला गांव का है। यहां रहने वाली चांदनी कुमारी पर गांव का रहने वाला चंदन कुमार शादी के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन, लड़की ने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। गुस्साए चंदन ने उस पर चाकूओं से हमला कर उसे गंभीर तौर पर चोटिल कर दिया। स्थानीय लोगों ने लड़की को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। 

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का पिछले 4-5 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों का इसका पता चला, तो पंचायत कर प्रेमी युगल को अलग कर दिया गया। पिछले 6 महीने पहले प्रेमी ने प्रेमिका के साथ खींचे गए फोटो एवं वीडियो को भी वायरल कर दिए थे। इसकी शिकायत लड़की के घरवालों ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। चोटिल लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शादी से मना करने पर लड़के ने उस पर चाकुओं से हमला किया है। SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल ही कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रहे अपराधी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का उपचार स्थानीय चिकित्सालय में हो रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

द बरेली स्टोरी: आनंद बनकर लड़की से मिला मोहम्मद आलिम, संबंध बनाकर उतारा वीडियो, फिर शुरू हुआ धर्मान्तरण और प्रताड़ना का घिनौना खेल

मुंबई; ज्वेलरी शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी रोहित पाल यूपी से गिरफ्तार

लखनऊ: अरबाज़ ने नाम छिपाकर की दोस्ती, सच जानने के बाद लड़की ने शादी से किया इंकार तो..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -