लगातार फ्लॉप होने के बाद ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी को ठहराया था जिम्मेदार
लगातार फ्लॉप होने के बाद ऋषि कपूर ने अपनी पत्नी को ठहराया था जिम्मेदार
Share:

अधिकतर लोगों को लगता है कि ऋषि कपूर की प्रथम मूवी 'मेरा नाम जोकर' थी लेकिन ऐसा नहीं था। ऋषि कपूर ने मूवी 'श्री 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कार्य किया था। इस मूवी का मशहूर गाना था 'प्यार हुआ इकरार हुआ' जिसमें राज कपूर और नरगिस के बीच रोमांस फिल्माया गया था। इस गाने के बीच में 3 बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़े चलते हुए दिखते हैं और जिसमे सबसे छोटा और मासूम बच्चा ऋषि कपूर थे। 

4 सितंबर को जन्में ऋषि कपूर ने अपने 50 वर्ष के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म फेयर सहित बड़े पुरस्कार तो उन्होने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही हासिल कर लिए थे। 70 और 80 के दशक से ही चिंटू की इमेज जर्सी पहने, गाना गुनगुनाते, एक हाथ में गिटार और दूसरे हाथ में एक हसीन लड़की लिए कासानोवा की बन गई थे। अपने अभिनय करियर के अंतिम चरण में कहीं जा कर उन्होंने इस इमेज से छुटकारा पाया था और वो अलग-अलग तरह के कई किरदारों में दिखाई पड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उधर, नीतू कपूर ने वर्ष 1973 में फिल्म रिक्शावाला से डेब्यू किया था, जिसमें वो रणधीर कपूर से साथ दिखाई दी थी। जिसके उपरांत अगले 10 साल तक उन्होंने तकरीबन 50 फिल्मों में लीड रोल निभाया। इस बीच उन्होंने करीब 12 फिल्मों में एक्टर ऋषि कपूर के साथ कार्य किया जिसमें खेल खेल में, रफू चक्कर, कभी कभी, अमर अखबर एंथनी, दुनिया मेरी जेब में और पति पत्नी और वो जैसी फिल्में शामिल हैं।

कई मूवीज में एक साथ कर करने के उपरांत दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने मुंबई में शादी रचाने का फैसला कर लिया था। शादी के उपरांत 15 सितंबर 1980 को उनकी पहली संतान का जन्म हुआ। उनके घर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पैदा हुईं, लेकिन नीतू के लिए प्रेग्नेंसी का समय काफी मुश्किल रहा था। इसका खुलासा खुद ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में किया था।

ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में  कहा कि उनकी जिंदगी में भी बहुत उतार चढ़ाव आए थे। उनकी पहली फिल्म बॉबी सुपरहिट साबित हुई तो उनकी उम्मीदें खुद से बहुत बढ़ गई थी। लेकिन जब बाकि फिल्में फ्लॉप हुईं तो वो परेशान हो गए। तब उन्होंने नीतू कपूर गर्भवती थी और फिल्में फ्लॉप होने की वजह से वो परेशान थे और मूवी फ्लॉप होने के चलते धीरे- धीरे वो डिप्रेशन में जाने लगे। जिसके उपरांत ऋषि कपूर ने अपनी असफलताओं के लिए नीतू को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए।

सलमान की 'राधे' का नया सॉन्ग रिलीज़, 'दिल दे दिया' में धमाकेदार डांस करती दिखीं जैकलीन

पिता को याद कर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, पोस्ट की तस्वीर

कुणाल कोहली ने कहा- "रामयुग' में राम की कहानी का प्रसार करने से..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -