प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर किया दर्द, बताया किस तरह वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची
प्रिंयका चोपड़ा ने शेयर किया दर्द, बताया किस तरह वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची
Share:

मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की यात्रा तय की है तथा आज वह एक लोकप्रिय इंटरनेशनल चेहरा हैं। हालांकि उन्होंने भी अपने इस यात्रा में उन सभी चीजों का सामना किया है जो किसी भी मॉडल या अभिनेत्री को अपने करियर में फेस करनी पड़ती हैं। ऐसी ही चीजों में से एक है वार्डरोब मालफंक्शन, जिसके बारे में प्रत्येक मॉडल अथवा अभिनेत्री आशा करती है कि उसके साथ ऐसा नहीं हो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान्स 2019 से अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं जिनके साथ उन्होंने बताया है कि किस प्रकार वह वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होने से बची थीं। फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "बाहर से मैं बेहद रिलैक्स दिखाई दे सकती हूं किन्तु बहुत कम लोग जानते हैं कि मैं अंदर से बहुत अधिक भयभीत हुई थी।" प्रियंका ने लिखा, "Roberto Cavalli"  की इस सुन्दर विंटेज ड्रेस का नाजुक सा जिपर टूट गया था, कान्स में मेरे रेड कार्पेट पर जाने से सिर्फ कुछ मिनट पहले इसकी जिप लगा रहे थे।"

"तो फिर हमने क्या हल निकाला? मेरी कमाल की टीम ने सिर्फ 5 मिनट की कार राइड के चलते मुझे ये ड्रेस पहना कर इसे हर ओर से सिल दिया।" प्रियंका ने लिखा कि इस प्रकार की और मेरे मिस वर्ल्ड बनने की सभी बिहाइंड द सीन्स स्टोरीज आप मेट गाला तथा मेरी बुक अनफिनिश्ड में देख सकते हैं। अब ये प्री सेल के लिए मौजूद है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले बहुत समय से अपनी इस बुक को लेकर एक्साइटेड हैं जो अब प्री सेल के लिए उपलब्ध है।

अवमानना केस पर कॉमेडियन कुणाल कामरा का बड़ा बयान, कहा- चुटकुले नहीं होते हकीकत...

2021 को बड़े पर्दे के मनोरंजन का साल मानती है यह अदाकारा

'रामायण' पर 300 करोड़ की फिल्म बनाएंगे मधु मेंटाना! राम-सीता के किरदार में नजर आएंगे ये स्टार्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -