नोरा ने किया तिरंगे का अपमान तो बोले यूजर्स-
नोरा ने किया तिरंगे का अपमान तो बोले यूजर्स- "बेढंगी कही की नोरा...शर्म नहीं आती, अच्छे कपड़े..."
Share:

देश ही नहीं दुनिया में भी नोरा फतेही के धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक्स की चर्चा भी होने लगी है। नोरा की इसी पॉपुलैरिटी के कारण से उन्हें कतर में हो रहे FIFA  वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने का अवसर मिल गया है। FIFA वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में नोरा ने जबरदस्त डांस भी किया। नोरा ने स्टेज पर तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए। मगर इस दौरान नोरा से भारी चूक हुई, जिसके कारण से वे ट्रोल हो रही हैं।

नोरा ने उल्टा लहराया तिरंगा: वीडियो में नोरा फतेही कहती हैं- इंडिया चाहे FIFA वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का भाग है। हमारे म्यूजिक से, डांस से। नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड होने लग जाते है। वे हूटिंग करने लगते हैं। नोरा के साथ ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है। स्टेडियम में इंडिया, इंडिया के नारे लगते हैं। नोरा का तिरंगा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मगर...

ट्रोल हुईं नोरा फतेही: नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है। सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा सौंपा गया है। स्टेज पर गिरे झंड़े को नोरा उठाकर लहराती दिखीं जैसे वो देश का तिरंगा नहीं कोई दुपट्टा हो। हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया। दुपट्टे की तरह उसे लहराया और खुद पर लपेटा। नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी  निंदा हो रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा फतेही का तिरंगा गलत पकड़ना, उल्टा लहराना विवादों में आ चुका है। यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। शख्स ने लिखा- तिरंगे को गलत पकड़ा है। दूसरे ने लिखा- तिरंगे को देने का तरीका बहुत ही ज्यादा गलत था। ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था। यूजर लिखता है- नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करती। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया। यूजर के मुताबिक, नोरा तिरंगे को लहराना तक नहीं जानतीं। ये अपमानजनक है। लोग नोरा फतेही की इस हरकत से काफी निराश हैं। नोरा की तरफ से अभी ट्रोलिंग पर कोई जवाब नहीं आया है।

सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल , टूट गई कोहनी और पसलियों में आई चोट

ED दफ्तर पहुंची नोरा फतेही, रंगदारी मामले में फिर होगी पूछताछ

बाबिल को गले लगाकर इमोशनल हो गई तब्बू, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -