'शक्तिमान' बंद करने के लिए रची गई थी साजिश
'शक्तिमान' बंद करने के लिए रची गई थी साजिश
Share:

देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है।वहीं  ऐसे में 90 के दशक के शो एक बार फिर से दिखाए जा रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर में एक बार फिर से लोग दूरदर्शन पर शक्तिमान देख रहे हैं। परन्तु क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी आ गया था जब शक्तिमान सभी के लिए विलेन बन गया था।इसके साथ ही शक्तिमान उस वक्त सुपरहीरो बनकर उभरा था। हर एक बच्चे को यकीन था कि किसी भी मुश्किल में शक्तिमान उसे बचाने जरूर आएगा।परन्तु तभी मीडिया में ऐसी खबरें चली कि शक्तिमान सीरियल को देखकर बच्चे अपने घरों से कूदने लगे हैं। वह खुद को शक्तिमान समझ रहे हैं। इससे शक्तिमान को लेकर काफी निगेटिविटी हो गई थी।

परन्तु शो में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना ने इसकी सच्चाई बताई थी। मुकेश खन्ना ने इसके लिए ग्लोबल डिटेक्टिव एजेंसी भी हायर की थी। जिसने जांच में पाया कि शक्तिमान के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं। वहीं मुकेश खन्ना ने बताया था मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। मैंने कभी भी गुटखा नहीं खाया ना सिगरेट पी परन्तु मेरे नाम से गुटखा बिकना शुरू हुआ था। इसके बाद में मुझे शो में मैसेज डालना पड़ा। वहीं एक न्यूज एजेंसी मेरे खिलाफ ऐसी खबरें चला रही थी और लोगों के बीच शक्तिमान की छवि को खराब करने का काम कर रही थी। इसके साथ ही हमने उस कंपनी के खिलाफ केस लड़ा और जीते भी।शो के बंद करने की एक वजह दूरदर्शन को भी माना जाता है। 

इसके साथ ही खबरों की मानें तो मुकेश खन्ना दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने के बदले 10 लाख देते थे। वहीं अचानक दूरदर्शन ने ये रकम बढ़ाकर 40 लाख कर दिया।वहीं उस वक्त विज्ञापनों का इतना प्रचलन नहीं था ऐसे में मुकेश खन्ना के लिए इतने पैसे देना काफी मुश्किल हो गया था।इसके साथ ही आखिरकार मुकेश खन्ना को ये सीरियल बंद करना पड़ गया। वहीं मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। बाद में ये रविवार को प्रसारित होने लगा। ये शो दोबारा शुरू किया गया है। इसके साथ ही शो के कई किरदार अब लाइमलाइट से गायब हो चुके हैं।

The RD Show पर सिद्धार्थ शुक्ला को बुलाने वाली बात पर रश्मि देसाई ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 14 में नजर आ सकते है टीवी के यह सितारे

सपना चौधरी ने पीले रंग के सूट में स्टेज पर लगाए ठुमके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -