बब्‍बर शेर ने कटवा दी अपनी प्रजाति‍ की नाक
बब्‍बर शेर ने कटवा दी अपनी प्रजाति‍ की नाक
Share:

जंगल के एक मात्र राजा शेर के बारे में अपने कई कहानियां सुनी होंगी जिनमें वह पूरे जंगल पर राज करता है और उससे हर जानवर थर-थर कापता है। इस भयानक आदमखोर को देखकर इंसान भी डर जाते हैं लेकिन केन्‍या में कुछ ऐसी घटना घाटी जिससे जंगल के राजा की प्रजाति शर्मसार हो गई। केन्‍या के मासाई मारा रीजर्व में एक बब्‍बर शेर ने अपनी प्रजाति की नाक कटवा दी है। यह शेर इतना डरपोक निकला कि भैंसों का झुण्‍ड देखकर डर के मारे पेड़ पर चढ़ गया।

काफी देर तक पेड़ पर लटके रहने के बाद उसे जैसे ही मौका मिला, वो वहां से दुम दबाकर भाग निकला। खबरों के अनुसार 63 वर्षीय पूर्व आर्मी अधिकारी चार्ल्‍स कोमीन केन्‍या के मासाई मारा रीजर्व में यात्रा पर गए थे। वह जंगल में जंगली जानवरों के व्‍यवहार की तस्‍वीरें ले रहे थे। इस बीच उन्‍होंने कुछ ऐसा देखा जिसने उन्‍हें ही नहीं बल्कि हर उस इंसान को आश्‍चर्य में डाल दिया जिसने ये तस्‍वीरें देखीं। कोमीन ने इस पूरी घटना क अपने कैमरे में बंद कर लिया है।

तस्‍वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि अपनी मांद में बैठा एक बब्‍बर शेर सामने से आ रहे जंगली भैंसों के झुण्‍ड को देखकर डर गया और पेड़ पर जा चढ़ा। भैंसे भी इतनी आसानी से मानने वाले नहीं थे और पूरा झुण्‍ड उस पेड़ के आसपास मंडराने लगा जिस पर शेर चढ़ा था। उस झुण्‍ड को देखकर लग रहा था कि इस बार शेर की शामत आ ही गई है। इस बीच काफी देर से पेड़ पर लटके शेर का संतुलन बिगड़ने लगा और वह नीचे आ गिरा। पेड़ से नीचे गिरते ही शेर वहां से दुम दबाकर भाग निकला।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -