जान्हवी कपूर ने लगाया ऐश्वर्या राय पर पति छीनने का आरोप, की आत्महत्या की कोशिश
जान्हवी कपूर ने लगाया ऐश्वर्या राय पर पति छीनने का आरोप, की आत्महत्या की कोशिश
Share:

बॉलीवुड के कई किस्से हैं जो चौकाने वाले रहे हैं। इसी लिस्ट में एक किस्सा है अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का। जी दरअसल आज हम आपको वही चौकाने वाला किस्सा बताने जा रहे हैं। यह उस समय की बात है जब खुद को अभिषेक बच्चन की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली जान्हवी कपूर ने अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी वाले दिन मीडिया के सामने बवाल किया था। जी हाँ और इसके चलते जूनियर बच्चन और ऐश्वर्या की शादी की खुशियों के साथ कई सारे सवाल भी खड़े हो गए थे। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि हम श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी की बात कर रहे हैं तो ऐसा कुछ नहीं है। जी दरअसल, हम बात कर रहे हैं, 2005 से 2007 के बीच में मॉडल और डांसर रही जान्हवी कपूर की।

कहा जाता है साल 2005 में उन्होंने अभिषेक की फिल्म दस के एक गाने 'दस बहाने' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। इसी के साथ ही जान्हवी ने ये दावा किया था कि वे 2 साल से अभिषेक को डेट कर रही हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। उस समय साल 2007 में जब अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे थे तो उस समय अभिषेक के घर 'प्रतीक्षा' में शादी की शहनाईओं के साथ, ऐश्वर्या के एक पहले से शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने की अफवाह भी उठी थी। जी हाँ और दूसरी तरफ बैकग्राउंड डांसर रही जान्हवी कपूर ने अभिषेक की पहली पत्नी होने का दावा किया था। केवल इतना ही नहीं लाइमलाइट पाने के लिए जाह्नवी ने अभिषेक के घर के सामने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।

जी हाँ और जान्हवी ने ऐश्वर्या पर उनका पति छीनने का इल्जाम भी लगाया था। उस दौरान जान्हवी ने मीडिया के सामने अपने और अभिषेक की प्रेमकहानी बताते हुए कहा था कि, ''वे दोनों लगभग 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तथा दोनों की रोज जूहू में ही मुलाकात भी होती थी।'' केवल इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया कि, अभिषेक ने उनकी मांग में सिंदूर भरा है और दोनों 2006 में जान्हवी के दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए थे।

वहीँ जान्हवी से जब इस बात को साबित करने के लिए सबूत मांगे गए तो उन्होंने यह कहते हुए बात को टाल दिया कि, 'जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है'। हालाँकि जान्हवी ने अभिषेक के ऊपर जुहू पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर दी थी, लेकिन बजाय अभिषेक की गिरफ्तारी के पुलिस ने उन्हें ही आत्महत्या की कोशिश के केस में अरेस्ट कर लिया था। वहीँ बाद में कोर्ट ने उन्हें 10 हजार रुपये की मुचलके पर जमानत दी थी।

इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रही है धनश्री, सामने आया फर्स्ट लुक

700 करोड़ के बजट में बनेगी फिल्म 'महाभारत', साउथ स्टार्स मचाएंगे धमाका!

महादेव का अभिषेक करने सोमनाथ मंदिर जाएंगे अयान, रणबीर और आलिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -