आज से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना, जानिए इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
आज से शुरू हो रहा है कार्तिक महीना, जानिए इस माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
Share:

हिंदू पंचांग के मुताबिक, 21 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार से कार्तिक मास का आरम्भ होने जा रहा है। कार्तिक के महीने को प्रभु श्री विष्णु की पूजा का महीना माना जाता है। साथ ही इस महीने को व्रत और त्योहार का माह कहा जाता है। इस माह में महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवाचौथ व्रत, धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज तथा देवोत्थान एकादशी जैसे पर्व पड़ते हैं।

वही इन सभी पर्वों का पूरे वर्ष लोग इंतजार करते हैं, क्योंकि ये वर्ष के बड़े पर्व होते हैं। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के चलते इन सभी त्योहारों की चमक बहुत फीकी रही है। इसलिए इस वर्ष हर कोई त्योहारों को अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहता है। अक्टूबर के बचे हुए दिनों में अब करवाचौथ का त्योहार ही बड़े पर्व के तौर पर बचा है, इसके पश्चात् नवंबर का महीना लग जाएगा। कार्तिक मास 19 नवंबर 2021 तक चलेगा। जानते हैं कि इस बीच कौन-कौन से व्रत और त्योहार कब आने वाले हैं।

कार्तिक मास के व्रत और त्योहार की सूची:-
24 अक्टूबर 2021 – करवाचौथ व्रत और संकष्टी चतुर्थी (रविवार)
28 अक्टूबर 2021 –  अहोई अष्टमी (गुरुवार)
1 नवंबर 2021 – रंभा या रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी (सोमवार)
2 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, धनतेरस (मंगलवार)
3 नवंबर 2021 – नरक चतुर्दशी, दक्षिणी दीपावली, छोटी दीपावली (बुधवार)
4 नवंबर 2021 – दीपावली, स्नान दान श्राद्ध अमावस्या, केदार गौरी व्रत (गुरुवार)
5 नवंबर 2021 – अन्नकूट, गोवर्धनपूजा (शुक्रवार)
6 नवंबर 2021 – चंद्र दर्शन, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, भाई दूज (शनिवार)
8 नवंबर 2021 – विनायकी चतुर्थी, व्रत सूर्य षष्ठी व्रतारंभ (सोमवार)
9 नवंबर 2021 – पांडव पंचमी (मंगलवार)
10 नवंबर 2021 – छठ पूजा, सूर्य षष्ठी व्रत (बुधवार)
11 नवंबर 2021 – गोपाष्टमी (शुक्रवार)
12 नवंबर 2021 – आंवला नवमी (शनिवार)
15 नवंबर 2021 – देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह (सोमवार)
16 नवंबर 2021 – प्रदोष व्रत, चातुर्मास समाप्त (मंगलवार)
17 नवंबर 2021 – बैकुंठ चतुर्दशी, त्रिपुरारी पूर्णिमा (गुरुवार)
19 नवंबर 2021 – स्नान दान कार्तिक पूर्णिमा (शुक्रवार)

आज इन राशि के लोगों को होगा आर्थिक लाभ

शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो सकते है कंगाल

शरद पूर्णिमा के दिन ही श्रीकृष्ण ने गोपियों संग किया था महारास, 6 महीने तक नहीं हुई थी सुबह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -