रात को बन जाते है पति पत्नी और सुबह होते ही अपने अपने घर
रात को बन जाते है पति पत्नी और सुबह होते ही अपने अपने घर
Share:

जी हां सुनकर अजीब जरूर लगेगा की कोई भी शादी के बाद रात में पति पत्नी बन जाते है। और सुबह होते ही अपने-अपने घर निकल जाते है। लेकिन चीन के यूनान में मुसो लोगो में एक हैरान कर देने वाला रिवाज सामने आया है। यहाँ की शादिया बहुत ही अजीब होती है। इस शादी में पति पत्नी अपने अपने घर में ही रहा करते है। और भी बहुत सी बाते है जो हम आपको बताते है।

लूगू लेक और शीनशूई नदी दोनों ही यालोंग नदी के किनारे स्थित है। कुछ यात्री यहां सेक्सुअल फैंटसी के साथ यहां की विजिटिंग मैरिज का अनुभव लेने के लिए आते हैं लेकिन स्थानीय लोग अपनी जनजाति से बाहर किसी के साथ ऐसा रिश्ता नहीं बनाते हैं। शादी के बाद लड़का हर रात लड़की के घर जाता है और सुबह फिर अपने घर वापस लौट आता है। उनका रिश्ता तब तक चलता है जब तक दोनों इस रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं।

इस रिश्ते में दोनों के बीच कोई आर्थिक संबंध नहीं होता है। दंपती के बच्चे का पालन-पोषण पिता नहीं बल्कि लड़की के घर वाले करते हैं। इनकी शादी कोई बंधन नहीं है बल्कि उन्हें आजादी रहती है कि वह कभी भी इस शादी को खत्म कर सकते हैं। यानी दोनों जब चाहे, एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। इस रिश्ते में पत्नी और उसके बच्चे की पति और उसके घर वालों पर कोई आर्थिक निर्भरता नहीं होती है इसलिए उनके रिश्ते का एक मात्र आधार उनका भरोसा और प्यार होता है। लड़का अपनी बहन के बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभालता है।

इन्हें देखकर पानी से नहाना भूल जाएंगे आप

अच्छा तो इसलिए नहीं पचती लड़कियों के पेट में बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -