लंदन में गंदी दिखी गांधी की प्रतिमा तो साफ़ करने लगे तेजस्वी, सामने आया VIDEO
लंदन में गंदी दिखी गांधी की प्रतिमा तो साफ़ करने लगे तेजस्वी, सामने आया VIDEO
Share:

पटना: आज 2 अक्टूबर के दिन पूरा देश महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मना रहा है। गांधी एवं उनके विचारों से भारत ही नहीं बल्कि पुरे विश्व के लोग प्रेरित है। यहीं कारण है कि भारत के अतिरिक्त दुनिया में कई जगहों पर उनकी मूर्तियां लगी हुई है। लंदन में ब्रिटिश संसद के पास महात्मा गांधी की 9 फुट की मूर्ति लगी हुई है। बीते महीने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लंदन गए थे। वेस्टमिंस्टर में ब्रिटिश संसद के पास लगी महात्मा गांधी की मूर्ति के पास तेजस्वी यादव पहुंचे तो मूर्ति पर उन्हें गंदगी नजर आई। 

वही गांधी की मूर्ति पर गंदगी देखकर तेजस्वी यादव ने अपना रुमाल निकाला तथा सफाई की। उनकी पार्टी के एक MLA ने गांधी की प्रतिमा की सफाई करते हुए का वीडिया ट्विटर पर साझा किया है। औरंगाबाद जिले के ओबरा खंड से MLA ऋषि कुमार ने लिखा, ‘तेजस्वी यादव जी जब राष्ट्रपिता की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए…उन्होंने प्रतिमा को गंदी पाया. यह देखकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए तथा अपने रूमाल से इसकी सफाई करने लगे। उनकी सोच महात्मा गांधी एवं गांधीवादी विचारों में उनकी आस्था को दर्शाती है। 

वही लंदन में ब्रिटिश संसद के समीप लगी महात्मा गांधी की मूर्ति को उपद्रवियों ने दो वर्ष पहले नुकसान पहुंचाया था। यहां तक की उन्हें ‘रेसिस्ट’ तक लिख दिया था। उपद्रवी गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे। वर्ष 2015 में तत्काली वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लंदन में उनकी इस प्रतिमा का अनावरण किया था। भारत यात्रा के चलते 2014 में यूके के राजकोष के तत्कालीन चांसलर जॉर्ज ओसबोर्न ने गांधी की मूर्ति की स्थापना का ऐलान किया था।

मंच से झोली फैलाकर ओमप्रकाश राजभर ने माँगा चंदा, देखते ही उमड़ पड़ी लोगों की भीड़

'एक सच्चा मुसलमान कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेगा', महाराष्ट्र में नए आदेश के बाद बवाल

इंडोनेशिया: स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भड़की हिंसा, 127 लोगों की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -