शराब पीनी है तो जेब ढीली करो
शराब पीनी है तो जेब ढीली करो
Share:

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य में बाहर से आने वाले ऐसे  गणमान्य व्यक्ति जो vip है. एवं उत्तर प्रदेश में राज्य अतिथि का दर्जा प्राप्त है. उनके लिए हर प्रकार की  सुख-सुविधाओं का इंतजाम राज्य  सरकार द्वारा किया जाता रहा है. परंतु आने वाले अतिथि अक्सर गेस्ट हाउस होटल में शराब और अन्य सुविधाएं भी राज्य के खर्च पर ले लेते थे.

पर अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि इसके लिए राज्य अतिथि नियमावली के अनुसार में जो व्यवस्था है उसमें शराब, लॉन्ड्री और जिम जैसा खर्चा शामिल नहीं है. सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एक पत्र भी  राज्य संपत्ति विभाग और संबंधित  विभागों को भेजा गया है. जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री एवं  प्रोटोकॉल कार्यालय से अनुमति प्राप्त होने के बाद ही होटल ताज मे रुकना एवं  नियमावली की  अतिरिक्त अन्य सुविधाएं प्राप्त होना निश्चित किया जाएगा.

बताते चलें की नियमावली के अंतर्गत  राज्य के विशिष्ट अतिथियों के लिए सिर्फ ब्रेकफास्ट लंच एवं  डिनर की ही व्यवस्था है. लगता है अब विशिष्ट अतिथियों को राज्य में अधिक सुविधाओं लिए जेब जरूर  ढीली करनी पड़ेगी.                                                                                                                   

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -