लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है: राहुल गाँधी
लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है: राहुल गाँधी
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज यानी रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान देते हुए कहा है कि, 'ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ''कमजोर'' किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है।' वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ''उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।'' इसी के साथ राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में वह लिखते हैं, ''आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।'' वहीं उनके अलावा प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखती हैं, ''लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।''

इसी के साथ कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं।''

जानिए आखिर कैसे स्वतंत्रता सेनानी वल्‍लभ भाई पटेल के नाम के आगे लगा सरदार?

आज PM मोदी के इटली दौरे का आखिरी दिन, जलवायु परिवर्तन पर होगी चर्चा

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -