जब सबके सामने रोने लगे थे CID के दया, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
जब सबके सामने रोने लगे थे CID के दया, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Share:

टीवी के चर्चित शो CID टेलीविज़न के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक हैं। इस शो की हर एक भूमिका को लोगों ने भर-भर कर प्यार दिया है। इन्हीं लोकप्रिय किरदारों में दया भी शुमार है। CID में प्रशंसक दया के किरदार से इतना इंप्रेस हुए कि शो खत्म होने के बाद भी उन पर तमाम मीम बनते रहते हैं। शो में दया का किरदार दयानन्द शेट्टी (Dayanand Shetty) ने निभाया था। आइये आज दया (Daya) से जुड़ी वो बात जानते हैं, जो शायद ही अब किसी को याद होगी। 

CID में दया की भूमिका ने दयानन्द शेट्टी को एक विशेष पहचान दी। दया बनकर वो घर-घर में लोकप्रिय हो गये थे। CID से दर्शकों के दिलों में उतरने वाले दयानन्द शेट्टी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron ke Khiladi) में भी दिखाई दे चुके हैं। यदि आपको याद नहीं आ रहा है, तो दिमाग पर थोड़ा सा जोर डालिये। याद करिए 2014 का वो वक़्त जब खतरों के खिलाड़ी पर दयानंद शेट्टी खतरों से खेलते नजर आते थे। 

वही दयानंद शेट्टी खतरों के खिलाड़ी सीजन 5 में दिखाई दिए थे। खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी जीतने का उन्होंने पूरा प्रयास किया। हर स्टंट को पूरी शिद्दत से निभाया। लेकिन अफसोस वो शो नहीं जीत पाये। जीत के बेहद नजदीक आकर दयानंद शेट्टी को रोहित शेट्टी के शो से बाहर होना पड़ा। वो शो से इस तरह जुड़ गये थे कि जाते-जाते बहुत भावुक भी हो गये थे। दयानंद शेट्टी के शो से निकलने पर उनकी आंखों में आंसू थे। यही नहीं, शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी उनके एलिमिनेशन पर बहुत निराश हुए थे। ऐसा लग रहा था कि दया के जाने से शो की रौनक की चली गई। दयानंद शेट्टी को उनकी स्ट्रेंथ के लिये जाना जाता है। CID में दया का सिग्नेचर डायलॉग था, जब दया का हाथ पड़ता है, तो मुंह के भीतर दांतों से पियानो बजने लगता है। लोग कुछ भी भूल सकते हैं, मगर शायद ही कभी ये डायलॉग भूल पायेंगे। CID एवं खतरों के खिलाड़ी के अतिरिक्त दयानंद शेट्टी गुटुर गु, कुसुम, एवं झलक दिखला जा जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिंघम रिटर्न्स, जॉनी गद्दार और रनवे जैसे फिल्मों में भी काम किया है। अब दया की इतनी बातें हो गई हैं, तो एक बार सब साथ मिल कर बोलते हैं कि कुछ तो गड़बड़ है दया। 

इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया उर्फी जावेद को ब्लॉक, जानिए क्यों?

'अनुपमा' के समर ने शेयर किया नया वीडियो, माँ संग किया जमकर डांस

VIDEO! बॉयफ्रेंड संग घूम रही थी तेजस्वी, अचानक पीछे पड़े पैपराजी और फिर जो हुआ...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -