WhatsApp में आने वाला है सबसे काम का फीचर, जानकार हो जायेंगे हैरान
WhatsApp में आने वाला है सबसे काम का फीचर, जानकार हो जायेंगे हैरान
Share:

WhatsApp ने आईफोन उपभोक्ता के लिए एक बीटा वर्जन जारी किया है। इस बार आईफोन के बीटा वर्जन में बहुत सारे बड़े फीचर्स जोड़े गए हैं। आईफोन के नए बीटा वर्जन में फेसबुक पे को जोड़ा गया है। इसके साथ नए अपडेट के बाद यदि आप किसी को ब्लॉक करेंगे तो उसे नोटिफिकेशन भी मिल सकता है जो कि अभी तक नहीं मिलता है।
नए अपडेट के बाद आप किसी को ब्लॉक करें या अनब्लॉक करें, दोनों स्थितियों में उसे नोटिफिकेशन मिलेगा। ये दोनों फीचर्स व्हाट्सएप के आईफोन के बीटा वर्जन 2.19.120.21 पर देखे गए हैं। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है।

 

 

जानकारी बता दें कि हाल ही में फेसबुक ने नया पेमेंट सिस्टम फेसबुक पे को अमेरिका में पेश किया है। इसके जरिए व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा, फेसबुक जल्द ही इस सिस्टम का विस्तार करेगी।

फेसबुक का कहना है कि फेसबुक पे को बहुत जल्द ही को फंडरेजिंग, गेम खरीदारी, टिकटों, पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट और व्यापारियों के लिए खरीदारी के लिए शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी के मुख्य अधिकारी देबोराह लियू ने भी कहा है कि हम अपनी इस भुगतान सेवा को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाएंगे। इसके अलावा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के उपभोक्ता को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी

 

Redmi Note 5 को मिला लेटेस्ट अपडेट, 2019 में दोबारा हुआ लॉन्च

Motorola Razr भारत में जल्द होगा लॉन्च, होंगे कुछ खास फीचर्स

सस्ते हुए Nokia 2.2 स्मार्टफोन, जाने नई कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -