दुनियाभर में डेढ़ अरब से ज्यादा व्हाट्सप्प के उपभोक्ता, जानिए भारत में कितने
दुनियाभर में डेढ़ अरब से ज्यादा व्हाट्सप्प के उपभोक्ता, जानिए भारत में कितने
Share:

व्हाट्सप ने अपने फीचर्स म सुधार करने के अलावा और भी नए फीचर्स लाने की तैयारी में है, बीते समय हैकिंग के बारे में जो सुनने में आया उसे लेकर व्हाट्सप अब नए फीचर्स ला रहा है किस्से आपकी सेफ्टी आप खुद कर पाएंगे| बताया जा रहा ही की नए फीचर में आपका नियंत्रण होगा कि कौन आपको ग्रुप में शामिल कर सकता है, ऐसे लोगों को चुन सकेंगे, जिनके द्वारा वह किसी ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते है| व्हाट्सएप के दुनियाभर में डेढ़ अरब से ज्यादा यूजर, जबकि अकेले भारत में 40 करोड़ यूजर है|

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप ने एक नया फीचर शुरू कर दिया है, जिसमें यूजर के पास इसकी डोर होगी कि उसकी मर्जी के बिना कोई उसे किसी ग्रुप में शामिल नहीं किया जा सकता है। कंपनी ने कहा कि पिगासस जासूसी एप के कारण उसे गंभीर बुराई का सामना करना पड़ा है। असल व्हाट्सएप में किसी को अनचाहे ग्रुप में शामिल होने से बचने के लिए तीन विकल्प मिलते थे। इसमें एवरीवन, माई कॉन्टैक्ट्स और नोबॉडी शामिल था।

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग में बताया है कि ताजा वर्जन में ‘नोबॉडी’ के स्थान पर 'माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट' का विकल्प दिया है। इसके जरिये यूजर अब अपने कॉन्टैक्ट्स में ऐसे लोगों को चुन सकते हैं, जिनके द्वारा वह किसी ग्रुप में शामिल नहीं होना चाहते है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप के दुनियाभर में डेढ़ अरब से ज्यादा उपभोक्ता हैं, जिनमें से अकेले भारत में 40 करोड़ उपभोक्ता हैं। इसने अप्रैल में एक फीचर लांच किया था, जिसमें उपभोक्ता को यह सुविधा दी गई थी कि उन्हें ग्रुप में कौन शामिल कर सकता है, इसका नियंत्रण उनके हाथ में रहेगा। इससे पहले व्हाट्सएप उपभोक्ता को बिना उसकी अनुमति के किसी भी ग्रुप में शामिल किया जा सकता था।

Nokia : जल्द लॉन्च करेगा जबरदस्त फीचर्स से लैस ये स्मार्ट टीवी

Twitter के सीईओ ने उड़ाया फेसबुक के नए लोगो का मजाक

PUBG Mobile 0.15.5 : डेथ मैच मोड में जुड़ा ये नया फीचर, जाने पूरी डिटेल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -