'जो भी हुआ HEAT OF THE MOMENT था', अदालत में बोला श्रद्धा का कातिल आफताब
'जो भी हुआ HEAT OF THE MOMENT था', अदालत में बोला श्रद्धा का कातिल आफताब
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की साकेत अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड में अपराधी आफताब की पुलिस हिरासत चार दिन के लिए बढ़ा दी है। आफताब की पुलिस हिरासत आज समाप्त होने वाली थी। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत अदालत में पेश किया गया। इस के चलते आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था। यानी जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया। 

आफताब ने अदालत ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। उसने जहां शव के टुकड़े फेंके, उसने उन जगहों की खबर दी। आफताब ने कहा कि वह सब कुछ बताएगा, मगर घटना को अधिक दिन हो जाने के कारण वह कई चीजों को याद नहीं कर पा रहा है। आफताब के अधिवक्ता के अनुसार, उसे यह सही तरीके से याद नहीं है कि उसने आरी कहा से खरीदी। आफताब ने तालाब का भी मैप बनाया है, जहां उसने श्रद्धा का सिर फेंका था। 

वही इससे पहले पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं। दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं। डेंटिस्ट इस जबड़े की तहकीकात में जुट गए हैं। आफताब का सोमवार को नार्को टेस्ट नहीं हो पाया। दरअसल, नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है। इससे पहले अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस को 5 दिन में आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अदालत से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी। कहा जा रहा है कि आफताब ने भी अपनी इजाजत दे दी है। सूत्रों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में वह जगह बता दी है, जहां उसने श्रद्धा के कत्ल में उपयोग हथियार फेंके थे। पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा हत्याकांड में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है। वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। 

भगवान शिव के लिए 6 साल के मासूम की बलि देने जा रहे थे दंपति, हुए गिरफ्तार

जिसके साथ लिव-इन में रहता था नजीबुद्दीन, उसी की बेटी की हत्या कर लाश के साथ किया बलात्कार

'आओ कभी हवेली पर...' डांस कर युवक ने डाला फेसबुक पर वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -