महज शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन का नाम है 'योग'
महज शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन का नाम है 'योग'
Share:

योग शब्द, संस्कृत के 'युज' से निकला है, जिसका अर्थ है व्यक्तिगत चेतना या आत्मा का सार्वभौमिक चेतना या रूह से मिलन। योग, भारतीय ज्ञान की दस हजार वर्ष प्राचीन शैली है। हालांकि कई लोग योग को मात्र शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं, जहाँ लोग शरीर को मोड़ते, मरोड़ते, खींचते हैं और सांस लेने की कठिन प्रक्रिया को अपनाते हैं। 

यह वास्तव में मात्र मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता का खुलासा करने वाले इस गहन विज्ञान के सबसे सतही पहलू हैं, योग का मतलब इन सब से कहीं व्यापक है । योग विज्ञान में जीवन शैली का पूर्ण सार आत्मसात किया गया है। योग दस हजार वर्षों से भी ज्यादा समय से प्रचलन में है। मननशील परंपरा का सबसे तरौताजा उल्लेख, नासदीय सूक्त में, सबसे प्राचीन भारतीय साहित्य ऋग्वेद में पाया जाता है। यह हमें वापस सिन्धु-सरस्वती सभ्यता के दर्शन कराता है। बिलकुल उसी सभ्यता से, पशुपति मुहर (सिक्का) जिस पर योग मुद्रा में विराजमान एक आकृति अंकित है, जो वह उस प्राचीन काल में योग की व्यापकता को प्रदर्शित करती है।

हालांकि, प्राचीनतम उपनिषद, बृहदअरण्यक में भी, योग का अंग बन चुके, विभिन्न शारीरिक अभ्यासों का जिक्र मिलता है। छांदोग्य उपनिषद में प्रत्याहार का तो बृहदअरण्यक के एक मंत्र में प्राणायाम के अभ्यास का उल्लेख किया गया है। यथावत, ”योग” के मौजूदा स्वरूप के बारे में, पहली बार उल्लेख शायद कठोपनिषद में आता है, यह यजुर्वेद की कथाशाखा के आखिरी आठ वर्गों में पहली बार शामिल होता है जोकि एक मुख्य और अहम उपनिषद है। योग को यहाँ अंदर की यात्रा या चेतना को विकसित करने की एक प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, इस धरती पर विशेष दिमाग वाले लोगों ने लिया है जन्म

स्वामी चिन्मयानंद केस में सुप्रीम कोर्ट ने मानी ये मांग

गांधी परिवार के खिलाफ उठी FIR की मांग, इन नेताओं पर भी गिरी गाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -