क्या है CDS का पद और कैसे बनते है CDS अधिकारी?
क्या है CDS का पद और कैसे बनते है CDS अधिकारी?
Share:

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भारतीय सशस्त्र सेनाओं की स्टाफ कमेटी के प्रमुखों का सैन्य प्रमुख होता है। यह पद इंडियन फाॅर्स में सर्वोच्च रैंक वाला अफसर है। यह रक्षा मंत्री के प्रधान कर्मचारी अफसर एवं मुख्य सैन्य सलाहकार भी हैं। CDS पीएम के सैन्य सलाहकार भी होते हैं। CDS अफसर ही सैन्य मामलों के विभाग का भी प्रमुख होता है। आइए जानते हैं CDS कौन बन सकते हैं? CDS बनने के लिए क्या करना पड़ता है? CDS की पढ़ाई कहां से की जाती है? साथ ही CDS बनने के लिए क्या-क्या योग्यताओं की आवश्यकता है।
 
CDS बनने के लिए पहले UPSC की परीक्षा पास करनी होगी:-
CDS बनने के लिए, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए मौजूद होने के इच्छुक लोगों ने स्नातक तक पढ़ाई पूरी कर ली हो तथा उनकी उम्र 19 से 25 आयु के अंदर होनी चाहिए। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), अफसर प्रशिक्षण अकादमी (OTA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), तथा भारतीय वायु सेना अकादमी (AFA) में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।

UPSC की लिखित परीक्षा के बाद होगा साक्षात्कार:- 
कैंडिडेट्स का चयन UPSC की लिखित परीक्षा के पश्चात् साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाता है। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में इंग्लिश, जनरल नॉलेज तथा गणित के सवाल सम्मिलित हैं।  IMA, INA एवं AFA की लिखित परीक्षा में 300 अंक के पेपर होते हैं जबकि OTA की एग्जाम में 200 अंक के सवाल होते हैं। हर गलत कोशिश के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान है, इसके तहत 0.33 अंक काटे जाते हैं।

चयन के बाद शुरू होता है कठिन प्रशिक्षण:-
चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। भारतीय सशस्त्र सेनाओं में तमाम उच्च पदों के लिए प्रशिक्षण तथा प्रशासनिक अनुभव की अवधि अलग-अलग है। भारतीय सैन्य सेवा में अफसर संवर्ग के लिए यह 18 माह, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 37 से 40 महीने तथा भारतीय वायु सेना अकादमी के लिए 74 महीने है। तत्पश्चात, सेना के प्रशासनिक एवं संगठनात्मक ढांचे में तमाम पदों पर काबिज होते हुए सीडीएस मतलब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ पद तक पहुंचा जा सकता है।

नाथन लियोन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले ऑफ स्पिनर

सबसे महंगे अभिनेता थे दिलीप कुमार, फिल्मों के किरदार की वजह से चले गए थे डिप्रेशन में

अभिनेता बनते ही टूट गई थी अशोक कुमार की शादी, 1 साल तक सिनेमाघर में चली थी उनकी ये फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -