तो इस बीमारी से पीड़ित थे हनी सिंह और यह बॉलीवुड एक्ट्रेस
तो इस बीमारी से पीड़ित थे हनी सिंह और यह बॉलीवुड एक्ट्रेस
Share:

पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने एक बयान मे अपनी बीमारी का राज खोलते हुए कहा है की में अपनी इसी बीमारी के कारण म्यूजिक की दुनिया से दूर हो गया था. हनी सिंह ने कहा कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा था। यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थी। तो वही एक और अभिनेत्री ने भी कहा है की वह भी हनी सिंह की ही तरह इस बीमारी से पीड़ित हो चुकी है. बता दे कि अपनी फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने यह बात दोहराई है. आपको बता दे कि आखिरकार इस बीमारी के बाद व्यक्ति की हालत क्या हो जाती है.

बाइपोलर डिसआर्डर को मैनिक डिप्रेशन भी कहा जाता है। बायपोलर डिस्‍ऑर्डर एक मानसिक बीमारी है। इस बीमारी में मरीज के मस्तिष्क का नियंत्रण बिगड़ जाता है। जब व्यक्ति ज्यादा खुश रहता है तो उसे 'मेनिया' कहते हैं। 'मेनिया' में मरीज का मन अधिक प्रसन्न होने के कारण वह खुद को बढ़ा-चढ़ाकर देखता है.

अधिक सजना-संवरना, नई-नई चीजें खरीदना, नए काम शुरू कर देना, खुद को शक्तिशाली या अधिक धनी मानने लगना। जब मरीज को ऐसा करने से रोका जाता है तो वह अत्याधिक गुस्सा या मारपीट भी करने लगता है। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी की शुरुआत अक्सर 14 साल से 19 साल के बीच होती है। इस बीमारी से पुरुष तथा महिलाएं दोनों ही समान रूप से प्रभावित होते हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -