क्या है Google One ऐप ? जानिए इसके फायदे
क्या है Google One ऐप ? जानिए इसके फायदे
Share:

टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने क्लाउट बेस्ड सर्विस को देश में लॉन्च कर दिया है, जिसे ऐप के माध्यम से उपभोक्ता को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे गूगल वन ऐप नाम दिया गया है। गूगल वन ऐप भारत में इन दिनों बहु फेमस हो रहा है। गूगल वन ऐप को अब तक लगभग 10 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। गूगल वन एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है, जिसके लिए उपभोक्ता से चार्ज लिया जाता है। यानी गूगल आपसे फोन के बैकअप तथा स्टोरेज को स्टोर करने के लिए कुछ चार्ज वसूलेगी। हालांकि गूगल वन का काम केवल डेटा स्टोरेज तक ही सीमित नही है। कंपनी गूगल वन ऐप पर कई अन्य सेवा जैसे गूगल एक्सपर्ट्स तथा फैमिली शेयरिंग उपलब्ध कराती है। 

ऐसी खबरें भी हैं कि गूगल वन मेंबर्स को एडिटिंग फीचर भी दिया जा सकता है। यह फर्स्ट टाइम होगा, जब गूगल वन के सब्सक्रिप्शन में गूगल फोटो को एडिटिंग का विकल्प दिया जाएगा। गूगल वन ऐप सर्विस मंथली तथा सालाना प्लान के साथ आती है। इसका आरभिंक रेट 130 रुपये प्रति माह है। कंपनी 130 रुपये के प्लान पर 100GB स्टोरेज उपलब्ध कराती है। वहीं 210 रुपये वाले प्लान में 200GB स्टोरेज तथा 650 रुपये प्लान में 2TB स्टोरेज प्राप्त होती है। यह सभी मंथली प्लान है। इसके साथ-साथ कंपनी की ओर से सालाना प्लान भी लॉन्च किये गये हैं। 

ऐसे करें इस्तेमाल: 
सबसे प्रथम Google Play Store से Google One ऐप को डाउनलोड करें।
इसके पश्चात् Google One ऐप ओपन करें।
फिर Upgrade विकल्प पर क्लिक करें।
तत्पश्चात यूजर अपने हिसाब से स्टोरेज लिमिट चुन सकता है। 
फिर उपभोक्ता को प्लान का दाम तथा पेमेंट विकल्प दिया जाएगा। जिसे Continue करना होगा।
इसके पश्चात् Google One प्लान को कंफर्म करना होगा।
फिर पेमेंट का तरीका चयनित करके सब्सक्राइब करना होगा। 

यूएस बायोटेक फर्म कोरोना वैक्सीन का वितरण शुरू करने के लिए है उत्सुक

इस साल 19 से 21 नवंबर तक वर्चुअल होगा बेंगलुरु टेक समिट

जल्द भारत में लॉन्च होगा oneplus का नया मॉडल, जानिए क्या है फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -