आज दुनिया ने क्या खोया-क्या पाया? यहाँ जानिए 22 मई का इतिहास
आज दुनिया ने क्या खोया-क्या पाया? यहाँ जानिए 22 मई का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 22 मई का इतिहास  को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1545 - एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत. 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था.
1772 - राजा राम मोहन राय का जन्म. उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है.
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1936 - लार्ड ब्रेबॉर्न ने बम्बई -अब मुंबई- में ब्रेबॉर्न स्टेडियम की नींव रखी. यह देश का पहला स्टेडियम था.
1960 - चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा इससे समुद्र में उठी उग्र लहरों ने सुदूर प्रशांत इलाकों जैसे जापान और हवाई तक में तबाही मचाई.
1963 - भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी.
1972 - पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र.
1972 - अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे. यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी.
1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
1988 - भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया.
1990 - उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय.
2003 - अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से ज्यादा लोग मारे गये.
2008 - संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को सम्मिलित किया गया.

बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर अचानक आ बैठा शख्स, महिला के पास बैठकर करने लगा हस्तमैथुन और फिर...

खाने का लालच देकर 50 वर्षीय शख्स ने किया मानसिक रूप से दिव्यांग बच्ची का बलात्कार, 4 बेटियों का है पिता

हिंसा के बाद मणिपुर में हालात खराब, जरूरी दवाओं की किल्लत, सब्जी-फल के दाम आसमान पर पहुंचे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -