ऐसा क्या हुआ कि सुहागरात की रात ही दूल्हे को पीटने लगी दुल्हन, जानिए पूरा मामला
ऐसा क्या हुआ कि सुहागरात की रात ही दूल्हे को पीटने लगी दुल्हन, जानिए पूरा मामला
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बहू अपने घरवालों के साथ ससुराल में धरने पर बैठी है। बहू ने बताया कि वो अपने ससुराल में रहना चाहती है, किन्तु ससुरालवाले उसे रख नहीं रहे हैं। बीते 2 दिनों से बहू तथा ससुरालवालों के बीच खूब हंगामा मचा हुआ है। दरअसल यह झगड़ा बीते 3 वर्षों से चला रहा है। वर्ष 2019 में पटना के राजीव नगर के रहने वाले रोहित की शादी स्मिता से हुई थी। मगर दोनों के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई तथा दोनों अलग-अलग रहने लगे।

वही कहा जा रहा है कि सुहागरात पर दूल्हे तथा दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तत्पश्चात, दुल्हन ने कथित तौर पर चप्पलों से दूल्हे की पिटाई कर दी तथा अपने मायके चली गई। इस के चलते दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया तथा ससुराल की ओर से दुल्हन को लेने कोई नहीं गया। अचानक बहू अपने घरवालों के साथ ससुराल आ गई तथा धरने पर बैठकर हंगामा करने लगी। 

दूसरी तरफ सेवानिवृत रेल अफसर विजय सिंह एवं उनकी बीवी चमेली देवी के साथ दूल्हे रोहित का इल्जाम है कि स्मिता धरने के नाम पर उन्हें बहुत परेशान कर रही है। घर की बिजली काट दी गई है तथा पानी भी बंद कर दिया है। 2 दिन से चल रहा यह झगड़ा अब राजीव नगर थाना पुलिस के पास पहुंच गया है। किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात है। किन्तु कोई भी पक्ष एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही इलाके वालों ने मामला बहुत पेचीदा बना दिया है। इस घटना में दुल्हन स्मिता का कहना है कि उसकी वर्ष 2019 में रोहित से शादी हुई थी। शादी के 4 माह पश्चात् ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। वहीं ससुरालवालों ने बताया कि स्मिता ने सुहागरात के दिन ही दूल्हे की सैंडल से पिटाई कर दी तथा उसके बाद दूल्हे को छोड़ दिया। इस पूरी घटना की पूरे इलाके में खूब चर्चा है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

पप्पू यादव के सामने ज़िंदा जले 3 युवक, मौत होने के बाद बोले- 'हमने बचाने की कोशिश की लेकिन...'

GT Vs SRH: एक टीम हारी और दूसरी जीती, लेकिन दोनों टीमों में दिखी खुशी, जानिए क्यों ?

सर्दियों में मनाने जाना है हनीमून तो ये 5 जगह रहेंगी सबसे बेस्ट और रोमांटिक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -