जो धोनी, कोहली भी न कर पाए, रोहित शर्मा ने कर दिखाया..., जानिए क्या ?
जो धोनी, कोहली भी न कर पाए, रोहित शर्मा ने कर दिखाया..., जानिए क्या ?
Share:

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान इस समय रोहित शर्मा हैं। भले ही वह गत वर्ष एशिया कप और टी20 विश्व कप में भारत को विजयी नहीं बना पाए हों, मगर उन्होंने कप्तान के रूप में अभी तक अच्छा ही प्रदर्शन किया है। यहां तक कि उन्होंने कप्तानी के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने कप्तान के रूप में ODI क्रिकेट में नई उपलब्धि हासिल की है। 

दरअसल, भारत के लिए ODI क्रिकेट में 1000 या इससे अधिक रन 50 या इससे अधिक के औसत से बनाने वाले केवल 3 ही कप्तान हैं, जिनमें एक एमएस धोनी, दूसरे विराट कोहली और तीसरे रोहित शर्मा हैं।  किन्तु इसके अलावा 100 या इससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1000 से अधिक रन और 50 से अधिक की औसत से ODI क्रिकेट में बाने वाले रोहित शर्मा एकमात्र कप्तान हैं।  

हिटमैन रोहित शर्मा ने अब तक 23 ODI मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिनमें उन्होंने 7 अर्धशतक और एक शतक के साथ 1019 रन स्कोर किए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से अधिक का रहा है। वे अब तक 70 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और व्हाइट बॉल क्रिकेट में विनिंग पर्सेंटेज को देखें तो वे भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास के सबसे सफल कप्तान नज़र आते हैं।   

अहम मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है मामला

टीम इंडिया के मुरीद हुए PCB के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा, तारीफ में गढ़े कसीदे

ODI मैदानों के मामले में भारत का शानदार अर्धशतक, दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -