पीरियड्स से लेकर ब्रेस्ट कैंसर तक गूगल पर ये चीजें सबसे अधिक सर्च करते हैं लड़के
पीरियड्स से लेकर ब्रेस्ट कैंसर तक गूगल पर ये चीजें सबसे अधिक सर्च करते हैं लड़के
Share:

गूगल (Google) प्लेटफॉर्म का सभी इस्तेमाल करते हैं और सभी यहाँ कुछ ना कुछ खोजते हैं। ऐसे में हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि लड़के, गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते हैं। आइए जानते हैं।

सेक्सुअलिटी (sexuality) के बारे में सर्च सबसे ज्यादा- ‘From-Mars।com’ की एक रिपार्ट में दावा किया गया है कि लड़के गूगल पर जो सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, उसमें सेक्सुअलिटी (sexuality) पहले स्थान पर है। जी हाँ और एक रिपार्ट के अनुसार हर साल 68 हजार पुरुष और लड़के सर्च करते हैं कि वे नपुंसक हैं या नहीं।


अपनी दाढ़ी को लेकर करते हैं सर्च- गूगल पर लड़के सबसे ज्यादा दाढ़ी को लेकर सर्च करते हैं। जी दरअसल लड़के यह सर्च करते हैं कि शेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं या नहीं और दाढ़ी को घना बनाने के क्या उपाय हैं।

लड़कों को होती है अपने बालों की चिंता- लड़कों को भी अपने बालों की चिंता रहती है। ऐसे में गूगल पर लड़के अक्सर ये सर्च करते हैं कि कैप पहनने से या पोनी टेल बनाने से अपने बाल पर क्या असर होगा।

बॉडी बनाने के रास्ते- लड़के बॉडी बनाने के तरीकों के लिये सर्च भी करते हैं।  जी दरअसल लड़के, बॉडी बनाने के लिये कौन सा वर्कआउट करें और कौन सा प्रोटीन शेक पियें, इस तरह के सर्च खूब होते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानना चाहते हैं- लड़कों के टॉप गूगल सर्च में ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है। वैसे तो ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer) महिलाओं में कॉमन है, हालाँकि लड़के ये जानना चाहते हैं कि क्या पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है, और अगर ऐसा होता है तो इसका पता कैसे चलेगा। इसका कितना प्रतिशत चांस है।


पीरियड्स को लेकर कई सवाल- गूगल सर्च बिहेवियर पर आई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि लड़के पीरियड्स के बारे में जानना चाहते हैं। जी हाँ, लड़के यह जानना चाहते हैं पीरियड्स कैसे होता है, क्यों होता है?

लड़कियों को इम्प्रेस करने के तरीके ढूंढ़ते हैं- रिपोर्ट के अनुसार लड़के गूगल पर लड़कियों को कैसे इम्प्रेस किया जाए, यह भी सर्च करते हैं।

ब्रेकअप के बाद प्रेमिका के लिए प्रेमी ने लिखा खत, बोले- 'बड़ा भाई समझकर माफ कर दो'

उद्धव के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे ने किया पहला पोस्ट, कही ये बड़ी बात

सुनसान जगह ले गया रैपिडो बाइक ड्राइवर और करने लगा गन्दी हरकते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -