सरोज खान की मौत को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा
सरोज खान की मौत को लेकर हुआ चौकाने वाला खुलासा
Share:

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके बाद उनकी सेहत में काफी हद तक सुधार भी हुआ था। बॉलीवुड में मास्टरजी कहलाने वाली सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ की भी शिकायत हुई थी, इसके बाद से ही उनके चाहने वालो को उनकी फ़िक्र हो रही थी। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूबा हुआ है। सरोज खान के अलावा तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता, मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी समेत कई सेलिब्रेटियों की मौत भी कॉर्डियक अरेस्ट से हो चुकी है। 

सरोज खान को सांस लेने की तकलीफ होने पर 20 जून को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। सरोज खान की उम्र 71 वर्ष थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मिली जानकारी में यह स्पष्ट हुआ है कि, सरोज खान लंबे समय से मधुमेह और बुजुर्गावस्था की अन्य बीमारियों से पीड़ित थीं। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और आधी रात के बाद करीब दो बजे उनका निधन हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के चार दिन बाद 24 जून को कोरियोग्राफर कुणाल कोहली ने ट्विटर पर उनकी तबीयत संबंधी जानकारी साझा की थी। उनके मुताबिक, सरोज खान की कोरोना जाँच भी हुई थी। तथा उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उनमें कोरोना संक्रमण के संकेत या लक्षण नहीं थे। 

वही सरोज खान से पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का कारण भी कार्डियक अरेस्ट ही था। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि कार्डियक अरेस्ट आखिर होता क्या है! क्या यह हार्ट अटैक जैसा है? तो आपको बता दे की हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट अलग-अलग है तो सबसे पहले जानते हैं कि कार्डियक अरेस्ट क्या होता है: कार्डियक अरेस्ट में दिल के भीतर के हिस्सों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान गड़बड़ हो जाता है। इस वजह से दिल की धड़कन पर बुरा असर पड़ता है। जकार्डियोपल्मोनरी रेसस्टिसेशन (CPR) के जरिए मरीज के हार्ट रेट को नियमित करने की कोशिश की जाती है। जिन लोगों को पहले हार्ट अटैक हो चुका होता है, उन्हें कार्डियक अरेस्ट की आंशका ज्यादा रहती है। इसमें अचानक ब्लड सर्क्युलेशन रुक जाता है। तथा अचानक दम घुटने लगता है, जिसके कारण व्यक्ति कि मौत हो जाती है। 

UN : आखिर क्यों दो स्टाफ को किया गया सस्पैंड ?टीम 11 की मीटिंग में बोले सीएम योगी- कोरोना नियंत्रित करने के लिए सतर्क और सावधान रहना जरुरी

गुरु पूर्णिमा पर नहीं होगा बड़ा आयोजन, शिष्यों को मिलेगा ऑनलाइन आशीर्वादसोनिया-राहुल और कमलनाथ के चीन के साथ गहरे सम्बन्ध ! CBI जांच की मांग

चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने चीन के खिलाफ खोला मोर्चा, कनॉट प्लेस में किया प्रदर्शनदिल्ली में झमाझम बारिश शुरू, मुंबई में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -