आज के दिन दुनिया क्या खोया-क्या पाया? यहाँ जानिए 07 जून का इतिहास
आज के दिन दुनिया क्या खोया-क्या पाया? यहाँ जानिए 07 जून का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 07 जून का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूँ को पराजित किया.
1557 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया.
1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज़ बेगम का निधन. 14वें बच्चे के जन्म के समय 39 बरस की उम्र में मुमताज ने दम तोड़ा.
1780 - लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत.
1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया.
1971 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजा से तीन हजार व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की.
1974 - टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रौशन करने वाले महेश भूपति का जन्म.
1975 - राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका चिन्ह बनाया गया.
1979 - भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया.
1995 - अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने.
1997 - महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने
2000 - एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया.
2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
2006 - नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया.
2006 - जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया. वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था.

5000 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर! अतिक्रमण मुक्त कराकर सीएम सरमा ने करवाया पुनर्निर्माण, बोले- स्वर्ग जैसी अनुभूति हो रही..

ख़राब हुई भगवान जगन्नाथ की तबीयत, उपचार के लिए मंदिर आ रहे है वैद्य

बर्थडे पार्टी मनाने के लिए दोस्तों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -